भारत के लिए जीता वर्ल्ड कप, लेकिन पूरे T20I करियर में ये दिग्गज नहीं लगा सका एक भी फिफ्टी

Published - 25 Aug 2026, 12:41 PM | Updated - 25 Aug 2026, 01:18 PM

India 4

Indian legend without any fifty in T20I: भारत को टी20 इंटरनेशनल की सबसे सफल टीमों में से एक माना जाता है, क्योंकि उसके नाम 3 T20 वर्ल्ड कप हैं। टीम ने 2007 में पहली बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था, जो टूर्नामेंट का उद्घाटन संस्करण भी था। इसके बाद, दूसरी खिताबी जीत के लिए 17 साल इंतजार करना पड़ा और 2024 का संस्करण अपने नाम किया।

इसके बाद, दो साल भी पूरे नहीं हुए और डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया ने अपने खिताब की रक्षा करते हुए तीसरी बार ट्रॉफी जीतने में कामयाबी हासिल की। लेकिन आपको शायद ही पता होगा कि एक दिग्गज खिलाड़ी ऐसा भी रहा, जिसने भारत (India) के लिए 15 साल से ज्यादा समय तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट खेला, लेकिन बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाया। खास बात यह है कि यह खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन भी रह चुका है।

ये दिग्गज खिलाड़ी India के लिए टी20आई में नहीं बना पाया एक भी अर्धशतक

India 5

यहां जिस खिलाड़ी की बात हो रही है, वह दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा हैं। जडेजा ने भारत (India) के लिए 2009 में अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था और 2024 तक खेले। लेकिन इस दौरान वह एक भी मैच में बल्ले से 50 का आंकड़ा हासिल नहीं कर पाए। उन्होंने भारत के लिए 74 टी20I मैच खेले, लेकिन एक भी अर्धशतक नहीं बना सके। उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 46* रहा।

ऐसा रहा रवींद्र जडेजा का भारत के लिए T20I करियर

रवींद्र जडेजा ने डेढ़ दशक तक भारतीय टीम (Indian Team) के लिए सबसे छोटे फॉर्मेट में अपना जलवा दिखाया। एमएस धोनी की कप्तानी में उन्हें काफी मौके मिले। इसके बाद, विराट कोहली और रोहित शर्मा ने भी अपनी कप्तानी में उन्हें लगातार खिलाया। इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने अपने 74 मैचों के T20I करियर में 41 पारियों में बल्लेबाजी की। इस दौरान उन्होंने 21.45 की औसत से 515 रन बनाए। वहीं, उनका स्ट्राइक रेट 127.16 रहा।

जडेजा बल्ले से भले ही उतने असरदार न रहे हों, लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। 71 पारियों में गेंदबाजी करते हुए जड्डू ने 29.85 की औसत से 54 विकेट निकाले। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 7.13 रहा, जो टी20 क्रिकेट के लिहाज से काफी अच्छा कहा जाएगा।

भारत की 2024 T20 वर्ल्ड कप जीत का रहे हिस्सा, फिर लिया संन्यास

रवींद्र जडेजा को टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने के लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ा। हालांकि, 2024 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में भारत (India) के चैंपियन बनते ही उनका इंतजार खत्म हो गया और उन्हें पहली बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा बनने का मौका मिला। हालांकि, इस खिताबी जीत के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा ने T20I से संन्यास का ऐलान किया और फिर जडेजा ने भी संन्यास की घोषणा कर दी।

अब वह भारत के लिए टेस्ट और वनडे में खेलते हैं। माना जा रहा है कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप के बाद जडेजा इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें: भारत के WTC फाइनल खेलने का पूरा समीकरण आया सामने, अब सिर्फ टीम इंडिया को करना ये छोटा सा काम

Tagged:

team india ravindra jadeja T20 World Cup 2024
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com