भारत के साथ टी20 सीरीज के लिए अफ़गानिस्तान टीम का हुआ ऐलान, राशिद, नूर, नबी, मुजीब, गुरबाज.....
Published - 25 Aug 2026, 12:32 PM | Updated - 25 Aug 2026, 02:05 PM
Table of Contents
श्रीलंका दौरे के समापन के बाद भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज (IND vs AFG) खेलने वाली है. दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होगी. वहीं, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस टी20 सीरीज (IND vs AFG) के लिए टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें कुल 15 खिलाड़ियों को जगह दी गई है. जबकि 3 खिलाड़ी रिजर्व प्लेयर के रूप में टीम शामिल हुए.
अफगानिस्तान सीरीज के लिए हुआ टीम का ऐलान

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज (IND vs AFG) के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है, जिसकी कमान इब्राहिम जादरान के हाथों में सौंपी गई है. इस टीम में तेज गेंदबाज नवीन उल हक की लंबे वक्त के बाद टीम में वापसी हुई है. चोट की वजह से उन्हें काफी समय तक टीम से दूर रहना पड़ा था. वह पिछले साल खेले गए एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप 2026 का भी हिस्सा नहीं बन सके थे. वहीं, अब उनकी वापसी से अफगान टीम के गेंदबाजी क्रम को काफी मजबूती मिलेगी.
राशिद खान की हुई वापसी
नवीन उल हक के अलावा टीम में राशिद खान की वापसी हुई है. अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी भी टीम में जगह बनाने में कामयाब हुए. फजलहक फारूकी, रहमानुल्लाह गुरबाज, अजमतुल्लाह उमरजई गुलाबदीन नाईब जैसे स्टार खिलाड़ियों से सजी ये टीम भारतीय खिलाड़ियों के खिलाफ अपना बेस्ट प्रदर्शन दिखाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. इसके अलावा शाहदुल्लाह कमल, फरीद अहमद मलिक और इजाज अहमदजई को रिजर्व प्लेयर के तौर पर मौका मिला है.
दो साल बाद भारत-अफगानिस्तान के बीच खेली जाएगी टी20 सीरीज
भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) लंबे समय के बाद टी20 सीरीज खेलने जा रही है. साल 2024 के बाद से ही दोनों टीमों के बीच द्विपक्षीय टी20 सीरीज का आयोजन नहीं हुआ है. वहीं, अब टीम इंडिया घर पर ही अफ़गान टीम के खिलाफ यह श्रृंखला खेलेगी. इन तीनों टी20 मुकाबलों का आयोजन दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में किया जाएगा. हालांकि, इस सीरीज की मेज़बानी की ज़िम्मेदारी भारत के नहीं, बल्कि अफ़ग़ानिस्तान के कंधों पर है.
IND vs AFG टी20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम
इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सदिकुल्लाह अतल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलाबदीन नाईब, नूर रहमान, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोटी, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीन उल हक, अब्दुल्ला अहमदजई।
रिजर्व प्लेयर: शाहदुल्लाह कमल, फरीद अहमद मलिक, इजाज अहमदजई।
दलीप ट्रॉफी में आयुष बदोनी की बल्लेबाजी का आया तूफान, छक्के-चौकों की बारिश कर ठोक डाले 51 रन
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर