दलीप ट्रॉफी में आयुष बदोनी की बल्लेबाजी का आया तूफान, छक्के-चौकों की बारिश कर ठोक डाले 51 रन
Table of Contents
Duleep Trophy 2026: भारतीय घरेलू क्रिकेट के 2026-27 सीजन की शुरुआत 23 अगस्त से हो चुकी है। सीजन का पहला टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी के रूप में खेला जा रहा है, जो 10 सितंबर तक चलेगा। फाइनल का आयोजन चेन्नई में होगा। वहीं, अन्य सभी मुकाबले बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, बेंगलुरु में होंगे।
दलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy) 2026 के पहले राउंड में क्वार्टरफाइनल मुकाबले खेले जा रहे हैं। इस दौरान टूर्नामेंट के पहले ही दिन युवा खिलाड़ी आयुष बदोनी ने तबाही मचाने का काम किया। उनकी टीम के ज्यादातर प्रमुख बल्लेबाज फ्लॉप रहे लेकिन आयुष ने अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से मन मोह लिया।
आयुष बदोनी की Duleep Trophy 2026 के पहले दिन तूफानी पारी

दलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy) के मौजूदा संस्करण में आयुष बदोनी नॉर्थ जोन की टीम का हिस्सा हैं। उनकी टीम दूसरे क्वार्टरफाइनल में वेस्ट जोन का सामना कर रही है। इस मुकाबले के पहले दिन नॉर्थ जोन की बल्लेबाजों का प्रदर्शन बहुत खास नहीं रहा और पूरी टीम 251 पर ऑल आउट हो गई लेकिन आयुष बदोनी ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से 51 रन बनाए।
नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने आए आयुष बदोनी ने शुरुआत से ही आक्रमक तेवर दिखाए और मौका मिलने पर अपने शॉट खेले। उन्होंने महज 48 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद, 89.47 की स्ट्राइक रेट से 57 गेंदों पर 51 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी में छह चौके और दो छक्के शामिल रहे।
बदोनी के बाद, कंबोज ने दिखाया अपना जलवा
नॉर्थ जोन की पारी के 34वें ओवर में आयुष बदोनी 117 के स्कोर पर तीसरे विकेट के रूप में आउट हुए। इसके बाद, अन्य बल्लेबाज ज्यादा कुछ खास नहीं कर पाए और लगा कि पूरी टीम 200 के अंदर ही ऑल आउट हो जाएगी लेकिन अंशुल कंबोज ने ऐसा नहीं होने दिया।
नंबर-9 पर आए अंशुल ने सिर्फ 52 गेंदों में 60 रन जड़कर अपनी टीम की 251 का स्कोर बनाने में मदद की। इस तेज गेंदबाज ने बल्ले के साथ 115.38 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। वहीं, पांच चौके और पांच छक्के भी जड़े।
वेस्ट जोन के स्टार बल्लेबाज हुए फ्लॉप, मुश्किल में टीम
दलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy) के दूसरे क्वार्टरफाइनल में नॉर्थ जोन की पारी के जवाब में वेस्ट जोन की हालत भी अच्छा नहीं है। पहले दिन खेल खत्म होने से पहले पृथ्वी शॉ (22) और हार्विक देसाई (3) आउट हो गए। वहीं, दूसरे दिन शिवालिक शर्मा 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे। जबकि कप्तान रुतुराज गायकवाड़ सिर्फ 5 रन बना पाए। उर्विल पटेल का खाता भी नहीं खुला और 70 के स्कोर पर पांचवां विकेट गिरा। नॉर्थ जोन के आबिद मुश्ताक चार विकेट ले चुके हैं।
यह भी पढ़ें: IND vs SL टेस्ट के बीच 38 वर्षीय खिलाड़ी ने लिया संन्यास, इस दिन खेलेगा अपना आखिरी मैच