IND vs SL टेस्ट के बीच 38 वर्षीय खिलाड़ी ने लिया संन्यास, इस दिन खेलेगा अपना आखिरी मैच
Table of Contents
Indian player retirement: श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो में खेल रही है। इस मुकाबले की शुरुआत 23 अगस्त से हुई और पहले दिन भारत ने 5 विकेट गंवाकर 300 रन बनाए। अब दूसरे दिन शुभमन गिल की टीम की नजर 450 के करीब पहुंचने पर होगी।
इस मुकाबले के बीच भारत के लिए खेल चुके एक 38 वर्षीय खिलाड़ी ने इंटरनेशनल और भारतीय क्रिकेट से संन्यास (Retirement) का ऐलान कर दिया है। उन्होंने रिटायरमेंट की घोषणा तत्काल प्रभाव से नहीं की लेकिन यह जरूर बता दिया कि वे अपना आखिरी मैच कब खेलेंगे। चलिए आपको बताते हैं कि यह खिलाड़ी कौन है और संन्यास को लेकर क्या कहा।
4 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी ने Retirement का किया ऐलान
भारत के लिए 2014 में डेब्यू करने वाले लेग स्पिनर कर्ण शर्मा ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट से भी संन्यास (Retirement) की घोषणा कर दी है। 38 वर्षीय कर्ण ने अपने फैसले की जानकारी शनिवार को कानपुर सुपरस्टार्ज़ और मेरठ मेवरिक्स के बीच UP T20 लीग मैच के बाद दी। कानपुर सुपरस्टार्ज़ की तरफ से खेल रहे कर्ण ने बताया कि वे 25 अगस्त को लखनऊ चरण में अपनी टीम के आखिरी मैच के बाद रिटायर हो जाएंगे।
25 अगस्त को कर्ण शर्मा खेलेंगे अपना अंतिम मैच

यूपी टी20 लीग 2026 में 25 अगस्त को कानपुर सुपरस्टार्ज़ का सामना मेरठ मेवरिक्स से ही होना है। यही मैच कर्ण शर्मा का अंतिम होगा और इसके बाद वे रिटायर (Retirement) हो जाएंगे। मौजूदा सीजन में कानपुर की टीम का प्रदर्शन काफी साधारण रहा है और उसे अपने पांच मैचों में सिर्फ एक जीत हासिल हुई है।
इसी वजह से 2 अंक के साथ कानपुर सुपरस्टार्ज़ पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है। टीम का प्रयास मंगलवार को होने वाले मैच में बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत के साथ कर्ण शर्मा को विदाई देने का होगा।
संन्यास (Retirement) के बाद भी क्रिकेट से जुड़े रहने के दिए संकेत
इस लेग स्पिनर ने अपने रिटायरमेंट (Retirement) की घोषणा के दौरान साफ़ कर दिया कि वे आगे भी खेल से जुड़े रहेंगे और कोचिंग व अन्य अवसरों के लिए उपलब्ध रहेंगे। कर्ण ने कहा,
"अब मैं रिटायर होना चाहता हूं। मैं अपने परिवार, बीसीसीआई, रेलवे, यूपीसीए, आंध्र, विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन और उन सभी लोगों का बहुत आभारी हूं जिन्होंने इस सफर में मेरा साथ दिया। रिटायरमेंट के बाद, मैं कोचिंग और क्रिकेट से जुड़ी दूसरी जिम्मेदारियों के लिए उपलब्ध रहूंगा।"
इंटरनेशनल करियर नहीं रहा खास, IPL में चार बार खिताबी जीत का चखा स्वाद
कर्ण शर्मा ने टीम इंडिया के लिए 12 साल पहले डेब्यू किया था। उन्होंने पहले टी20आई खेला। फिर वनडे और टेस्ट खेलने में भी कामयाब रहे। हालांकि, तीनों में से किसी भी फॉर्मेट में उनका करियर सफल नहीं रहा, क्योंकि उन्हें ज्यादा मौके ही नहीं मिले। कर्ण 2 वनडे, 1 टेस्ट और 1 टी20आई खेले। इन 4 मैचों में उन्होंने कुल 5 विकेट लिए।
IPL की बात करें तो कर्ण शर्मा ने 2009 में RCB के लिए IPL डेब्यू किया था। इसके बाद वह 2013 में सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़े और 2016 तक टीम का हिस्सा रहे। उनकी पहली IPL खिताबी जीत 2016 में SRH के साथ आई। इसके अगले सीजन उन्होंने मुंबई इंडियंस का रुख किया और टीम चैंपियन बनी। फिर 2018 में कर्ण शर्मा चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े और उसी सीजन CSK ने भी खिताब अपने नाम कर लिया।
इस तरह उन्होंने लगातार तीन सीजन में तीन अलग-अलग टीमों के साथ IPL ट्रॉफी जीतने का अनोखा रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने अपनी चौथी खिताबी जीत का स्वाद भी CSK के साथ ही चखा। चेन्नई की टीम 2021 में चैंपियन बनी थी और उस दौरान स्क्वाड में कर्ण शर्मा भी थे। ओवरऑल इस खिलाड़ी ने 90 मैचों में हिस्सा लिया और 83 विकेट झटके। घरेलू क्रिकेट में कर्ण के नाम 591 विकेट हैं। वहीं, डोमेस्टिक में बल्ले से 6294 रन बनाए, जिसमें तीन शतक भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: श्रीलंका के बाद अब सीधे इस टीम के साथ टेस्ट सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, आज ही नोट कर लें तारीख और समय