एशियन गेम्स के लिए पाकिस्तान टीम का हुआ ऐलान, बाबर आजम-शाहीन अफरीदी-हारिस रऊफ हुए बाहर
Table of Contents
Pakistan Team For Asian Games 2026: ऐची-नागोया, जापान में सितंबर-अक्टूबर में एशियन गेम्स का आयोजन होना है। इस बार भी क्रिकेट के खेल को जगह दी गई है, जिसमें मेंस और विमेंस दोनों ही टीमें देखने को मिलेंगी। हालांकि, अभी ज्यादातर चर्चा पुरुष टीमों की हो रही है। हाल ही में BCCI ने टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान किया गया, जिसमें ज्यादातर नियमित खिलाड़ियों को ही जगह दी गई और कप्तानी श्रेयस अय्यर संभालेंगे, जिन्हें हाल ही में भारत का नया टी20 कप्तान नियुक्त किया गया है। वहीं, जसप्रीत बुमराह भी टूर्नामेंट के लिए चुने गए हैं।
अब भारत के बाद, पाकिस्तान टीम (Pakistan Team) की भी घोषणा कर दी गई है। हालांकि, टीम इंडिया के मुकाबले पाकिस्तान ने अपने नियमित खिलाड़ियों के बजाय कई युवाओं को शामिल किया है। वहीं, कप्तानी में भी बदलाव देखने को मिला है। नियमित कप्तान सलमान अली आघा की जगह ऐसे खिलाड़ी को कमान सौंपी गई है, जो मुख्य टीम का भी हिस्सा है। वहीं, उपकप्तानी में 28 वर्षीय खिलाड़ी को मौका मिला है, जिसने पाकिस्तान के लिए पिछले एक साल से कोई भी टी20आई नहीं खेला है।
एशियन गेम्स के लिए Pakistan ने इन दो खिलाड़ियों को सौंपी लीडरशिप

पाकिस्तान (Pakistan) ने एशियन गेम्स 2026 के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी ओपनर साहिबजादा फरहान को सौंपी है। साहिबजादा ने पाकिस्तान के लिए टी20 में अभी तक 46 मैच खेले हैं लेकिन अभी तक एक भी बार कप्तानी नहीं की। ऐसे में यह पहला मौका होगा, जब वे अपनी राष्ट्रीय टीम की कमान संभालेंगे। फरहान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और 383 रनों के साथ टूर्नामेंट का अंत किया था। उनके नाम इस फॉर्मेट में दो शतक भी दर्ज हैं।
एशियन गेम्स के लिए पाकिस्तान (Pakistan) ने उपकप्तानी का जिम्मा मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज अब्दुल समद को सौंपा है। वहीं, समद ने T20I में पांच मैच खेले हैं, लेकिन पिछले साल मार्च के बाद से इस फॉर्मेट में टीम का प्रतिनिधित्व नहीं किया है। हाल ही में, वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा थे।
बाबर-शाहीन समेत सीनियर खिलाड़ियों को पाकिस्तान के स्क्वाड में नहीं मिली जगह
एशियन गेम्स के लिए पाकिस्तान (Pakistan) ने युवाओं पर भरोसा जताया है और चार ऐसे खिलाड़ियों को जगह दी है, जो अभी तक सबसे छोटे फॉर्मेट में नेशनल टीम के लिए एक भी मैच नहीं खेले हैं। इन खिलाड़ियों में आकिफ जावेद, अली रजा, माज सदाकत और साद मसूद शामिल हैं।
युवाओं के कारण पाकिस्तान (Pakistan) ने रेगुलर टी20 टीम के अपने नियमित खिलाड़ियों को जगह नहीं दी है। इसी वजह से कप्तान सलमान अली आघा, बाबर आजम, शाहीन अफरीदी, शादाब खान और हारिस रऊफ जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को स्क्वाड से बाहर रखा है।
एशियन गेम्स के लिए पाकिस्तान का 15 सदस्यीय स्क्वाड
साहिबजादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, अहमद दानियाल, आकिफ जावेद, अली रजा, अराफात मिन्हास, हैदर अली, हसन नवाज, माज सदाकत, मोहम्मद सलमान मिर्जा, साद मसूद, सैम अयूब, सुफयान मोकिम, उस्मान खान (विकेटकीपर)
यह भी पढ़ें: इस भारतीय खिलाड़ी का वनडे में विराट कोहली से भी ज्यादा औसत, फिर भी नहीं मिल रही टीम इंडिया में जगह