रोहित शर्मा IN, विराट कोहली-हार्दिक पांड्या OUT, अफगानिस्तान के खिलाफ ऐसा टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वाड
Published - 10 Jun 2026, 11:54 AM | Updated - 10 Jun 2026, 01:10 PM
Table of Contents
Team India टेस्ट मैच के बाद अब अफगानिस्तान के साथ 3 वनडे मैच खेलेगी, जिसका पहला मैच 13 जून शनिवार को धर्मशाला के मैदान पर खेला जायेगा, वहीं इसके बाद दूसरा वनडे मुकाबला 17 जून को लखनऊ में खेला जायेगा. वहीं सीरीज का अंतिम मुकाबला 20 जून को चेन्नई के मैदान पर खेला जायेगा. इस ODI सीरीज के लिए जो टीम चुनी गई थी, उसमे काफी उलटफेर हो चुके हैं, ऐसे में हम आपको भारत Team India) की अपडेटेड टीम के बारे में ही अपने इस ख़ास लेख में बताएंगे.
चोट के चलते Team India से बाहर हो चुके विराट-हार्दिक

कुछ दिन पहले खबर आई थी कि विराट कोहली चोट के चलते Team India के लिए इस सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. वह अब सीधे इंग्लैंड के खिलाफ ही ODI सीरीज खेलेंगे. विराट कोहली की जगह चयनकर्ताओं ने यशस्वी जायसवाल के नाम का ऐलान भी कर दिया है.
वहीं आज बुधवार को एक बुरी खबर और आई है. दरअसल टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी चोट के चलते यह सीरीज अब नहीं खेल पाएंगे. हालाँकि अब तक हार्दिक के रिप्लेसमेंट का अधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन संभवतः हार्दिक की जगह शिवम दुबे को टीम इंडिया में जोड़ा जा सकता है.
रोहित पास कर चुके अपना फिटनेस टेस्ट
अफगानिस्तान के खिलाफ इस वनडे सीरीज में रोहित शर्मा जरुर खेलते दिखाई देंगे. दरअसल उनके खेलने पर काफी समय से सस्पेंस बना हुआ था, लेकिन अब उनकी फिटनेस रिपोर्ट सामने आ गई हैं और COE की मेडिकल टीम ने उन्हें फिट घोषित कर दिया है. भले ही इस सीरीज में कोहली और हार्दिक हमें ना देखने को मिले, लेकिन हिटमैन के लंबे-लंबे सिक्स हमें जरुर देखने को मिलेंगे.
अफगानिस्तान ODI सीरीज के लिए Team Indiaका अपडेटेड स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे
यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान वनडे सीरीज में पानी पिलाते ही रह जाएंगे ये 4 खिलाड़ी, नहीं मिलने वाला इन्हें प्लेइंग-XI में मौका