अफगानिस्तान वनडे सीरीज में पानी पिलाते ही रह जाएंगे ये 4 खिलाड़ी, नहीं मिलने वाला इन्हें प्लेइंग-XI में मौका

Published - 09 Jun 2026, 02:56 PM | Updated - 09 Jun 2026, 03:22 PM

Afghanistan ODI Series

4 Indian players unlikely to play in Afghanistan ODI Series: भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मुकाबला संपन्न हो चुका है। 6 जून से मुकाबले की शुरुआत हुई थी लेकिन 8 जून को ही समाप्त हो गया, क्योंकि तीन दिन में भी टीम इंडिया ने बाजी मार ली।

शुभमन गिल की सेना ने अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रनों के अंतर से हराया, जो टेस्ट में उसकी सबसे बड़ी जीत भी रही। टेस्ट फॉर्मेट के बाद, अब सारा फोकस वनडे पर होने वाला है, क्योंकि इन दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज होनी है।

13 से 20 जून के बीच India vs Afghanistan ODI Series का आयोजन

Afghanistan ODI Series 1

भारत और अफगानिस्तान वनडे सीरीज (India vs Afghanistan ODI Series)की शुरुआत 13 जून से हो रही है। इस सीरीज का पहला मैच धर्मशाला में खेला जाएगा। इसके बाद, लखनऊ में 17 जून को दूसरा वनडे होगा, जबकि 20 जून को चेन्नई में सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा। वनडे सीरीज के लिए BCCI ने पिछले महीने ही 15 सदस्यीय स्क्वाड का चुनाव किया था, जिसमें कई जबरदस्त खिलाड़ी शामिल हैं। हालांकि, चोट के कारण विराट कोहली सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे और उनकी जगह यशस्वी जायसवाल को मौका मिला है।

इस लेख में हम आपको उन 4 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें शायद अफगानिस्तान वनडे सीरीज (Afghanistan ODI Series) के दौरान एक भी मैच के लिए प्लेइंग XI में जगह न मिले।

इन 4 भारतीय खिलाड़ियों को अफगानिस्तान वनडे सीरीज के दौरान सिर्फ पिलाना पड़ सकता है पानी

1. नितीश कुमार रेड्डी

इस लिस्ट में पहला नाम ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी का है। दाएं हाथ का यह खिलाड़ी मध्यम गति से गेंदबाजी करता है और बल्लेबाजी में भी सक्षम है। नितीश को 2027 वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए दूसरे पेस ऑलराउंडर के रूप में तैयार किए जाने की बात चल रही है लेकिन अफगानिस्तान वनडे सीरीज (Afghanistan ODI Series) के दौरान प्लेइंग XI में मौका मिलने की उम्मीद कम ही है।

इसकी बड़ी वजह स्क्वाड में हार्दिक पांड्या की मौजूदगी है, जो वनडे सीरीज के लिए फिट हो गए हैं। हार्दिक ने काफी समय से 50 ओवरों के फॉर्मेट में भारत के लिए नहीं खेला है। ऐसे में उनका प्रयास वापसी करते हुए तीनों ही मैच खेलने का होगा। अगर ऐसा होता है तो उम्मीद कम है कि नितीश को अफगानिस्तान वनडे सीरीज (Afghanistan ODI Series) में खेलने का मौका मिले।

2. ईशान किशन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 और आईपीएल के 19वें सीजन में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले ईशान किशन को लंबे समय बाद वनडे टीम में मौका मिला और उन्हें बैकअप विकेटकीपर के रूप में ऋषभ पंत की जगह चुना गया है। ईशान ने अपना अंतिम वनडे 2023 में खेला था। उनका हालिया फॉर्म शानदार है लेकिन अफगानिस्तान वनडे सीरीज (Afghanistan ODI Series) के दौरान एक भी मैच की प्लेइंग XI में जगह मिलेगी, इसकी उम्मीद कम ही नजर आती है।

दरअसल, स्क्वाड में केएल राहुल मुख्य विकटकीपर के रूप में मौजूद हैं। वे भी शानदार फॉर्म में हैं। ऐसे में उनका खेलना तय है। इसी वजह से ईशान को बाहर ही रहना पड़ सकता है। विराट कोहली के बाहर होने के बाद, किशन को नंबर-3 पर मौका मिलने की संभावना लग रही थी लेकिन यशस्वी जायसवाल के आने की वजह से अब मुश्किल है कि उन्हें मौका मिलेगा।

3. हर्ष दुबे

बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर हर्ष दुबे को भी अफगानिस्तान वनडे सीरीज (Afghanistan ODI Series) के लिए चुना गया है। उन्होंने अभी तक किसी भी फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए डेब्यू नहीं किया है और शायद उनका इंतजार जारी रही ही रहे। स्पिन ऑलराउंडर के रूप में वाशिंगटन सुंदर की दावेदारी ज्यादा मजबूत नजर आती है और उन्हें हेड कोच गौतम गंभीर का समर्थन भी है। इसी वजह से हर्ष को बेंच पर ही पूरी सीरीज के दौरान बैठना पड़ सकता है।

4. गुरनूर बरार

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को टेस्ट के साथ-साथ अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए भी चुना गया है। इस खिलाड़ी ने भी अभी तक किसी भी फॉर्मेट में अपना डेब्यू नहीं किया है और आईपीएल 2026 में भी खेलने का मौका नहीं मिला, क्योंकि गुजरात टाइटंस ने उन्हें एक भी मैच के लिए प्लेइंग XI में जगह नहीं दी। गुरनूर को कप्तान शुभमन गिल का करीब माना जाता है लेकिन स्क्वाड में अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा के कारण उनका खेलना मुश्किल ही है। वहीं, LSG के लिए इस आईपीएल सीजन 16 विकेट लेने वाले प्रिंस यादव भी टीम में हैं। इसी वजह से गुरनूर को मौका मिलने की उम्मीद कम ही है।

यह भी पढ़ें: IND vs AFG ODI Series: कब, कहां और कैसे देखें भारत-अफगानिस्तान सीरीज? जानें लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स

Tagged:

ISHAN KISHAN team india afghanistan cricket team Nitish Kumar Reddy gurnoor brar Harsh Dubey IND vs AFG ODI series 2026
Prashant

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com