IND vs AFG ODI Series: कब, कहां और कैसे देखें भारत-अफगानिस्तान सीरीज? जानें लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स

Published - 09 Jun 2026, 02:20 PM | Updated - 09 Jun 2026, 02:21 PM

IND Vs AFG 9

IND vs AFG ODI Series: करीब तीन महीने तक भारत की मेंस क्रिकेट टीम एक्शन में नहीं नजर आई थी, क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप के बाद सभी खिलाड़ी IPL 2026 में व्यस्त हो गए थे। हालांकि, अब टीम इंडिया वापसी कर चुकी है और उसकी टक्कर अफगानिस्तान से हो रही है। भारत अपने घर पर अफगानिस्तान की मेजबानी कर रहा है दोनों के बीच 6 जून से मुल्लांपुर में टेस्ट मुकाबला भी खेला गया, जिसे तीन दिन में ही शुभमन गिल की टीम ने अपने नाम किया। अफगानिस्तान बिल्कुल भी टक्कर नहीं दे पाया और भारत ने एक पारी व 300 रनों से जीत दर्ज की।

भारत और अफगानिस्तान के बीच सिर्फ एक ही टेस्ट मुकाबला खेला जाना था। अब बारी वनडे फॉर्मेट की है, जिसमें इन दोनों टीमों एक बीच तीन मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज की शुरुआत 13 जून से धर्मशाला में हो रही है। पहले एक दिन बाद यानी 14 जून से सीरीज का आगाज होना था लेकिन बाद में BCCI ने पहले वनडे के शेड्यूल में बदलाव किया। 17 जून को लखनऊ में दूसरा वनडे मुकाबला खेला जाएगा। वहीं, 20 जून को चेन्नई में तीसरा व सीरीज का अंतिम ओडीआई होगा।

IND vs AFG वनडे सीरीज है ऐतिहासिक

IND Vs AFG

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज काफी खास मानी जा रही है, क्योंकि दोनों ही टीमों के बीच 50 ओवरों के फॉर्मेट में यह पहली द्विपक्षीय सीरीज है। दरअसल, भारत का सामना अफगानिस्तान से अभी तक वनडे में एशिया कप या फिर वर्ल्ड कप में ही होता आया है। लेकिन अब पहली बार टीम इंडिया वनडे सीरीज के लिए अफगानिस्तान की मेजबानी करने जा रही है। इसी वजह से अफगान टीम के लिए भी सीरीज के काफी मायने हैं।

अगर इन दोनों टीमों के बीच वनडे में हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो अभी तक 4 मैच हुए हैं। इस दौरान 3 मैचों में भारत ने बाजी मारी है, जबकि अफगानिस्तान को एक भी जीत हासिल नहीं हुई है। 2018 में एशिया कप के दौरान खेला गया मुकाबला टाई रहा था। मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 252/8 का स्कोर बनाया था, जिसके जवाब में टीम इंडिया 252 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी।

IND vs AFG वनडे सीरीज की टाइमिंग

भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के मुकाबले क्रमशः 13, 17 और 20 जून को खेले जाने हैं। लेकिन ये सभी मैच डे-नाईट खेले जाएंगे। वहीं, मुकाबलों के शुरू होने की टाइमिंग भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे है।

IND vs AFG वनडे सीरीज टीवी पर कैसे देखें?

भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज को टीवी पर देखने की इच्छा रखने वालों को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क का चयन करना होगा। यहां पर आपको अलग-अलग भाषाओं में चैनल मिल जाएंगे, जिन पर आप मैच देख सकते हैं। हालांकि, स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क फ्री नहीं आता है और इसके लिए आपको अपने डिश प्रोवाइडर से सब्सक्रिप्शन पैक लेना होगा।

IND vs AFG वनडे सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

जो लोग भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के मुकाबलों का मजा टीवी के बजाय अपने मोबाइल या लैपटॉप पर लेना चाहते हैं, वे जियोस्टार ऐप या वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। हालांकि, ऐप सिर्फ मोबाइल के लिए है। लाइव स्ट्रीमिंग के लिए भी फैंस को जेब ढीली करनी होगी।

IND vs AFG वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमों के स्क्वाड

भारत का स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, अर्शदीप सिंह, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे

अफगानिस्तान का स्क्वाड: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नांग्याल खारोताई, एएम गजनफर, ज़िया उर रहमान शरीफी, फरीद मलिक, बिलाल सामी

यह भी पढ़ें: अफ़गानिस्तान ODI सीरीज में Hardik Pandya लेंगे या नहीं, राज से उठा पर्दा! COE की आई रिपोर्ट

Tagged:

indian cricket team shubman gill team india afghanistan cricket team Hashmatullah Shahidi
Prashant

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com