अफ़गानिस्तान ODI सीरीज में Hardik Pandya लेंगे या नहीं, राज से उठा पर्दा! COE की आई रिपोर्ट
Published - 09 Jun 2026, 01:21 PM | Updated - 09 Jun 2026, 01:30 PM
Hardik Pandya: अफगानिस्तान के खिलाफ भारत ने पहला टेस्ट मैच एक पारी और 300 रन के बड़े अंतर से जीत लिया था. अब शनिवार 13 जून से भारत और अफगान टीम के बीच 3 मैचों की ODI सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज से पहले सबसे बड़ा सवाल यह बना हुआ था कि क्या इस वनडे सीरीज में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) हिस्सा ले पाएंगे या नहीं. इस सवाल का जवाब आज मंगलवार को फैंस को मिल चुका है.
Hardik Pandya हुए फिट घोषित

सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस (COE) की मेडिकल टीम ने हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को फिट घोषित कर दिया है, जिसके चलते वह अब अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो एक सूत्र ने बताया कि टीम प्रबंधन को हार्दिक की रिपोर्ट भेज दी गई है. दूसरी ओर, रोहित शर्मा को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है सूत्रों के मुताबिक टीम प्रबंधन अब भी रोहित की फिटनेस रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है.
विराट कोहली हो चुके बाहर
कुछ दिन पहले ही विराट कोहली को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी. जिसके चलते वह वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. कोहली को पहले ही वनडे सीरीज में चुना जा चुका था. लेकिन अचानक उनके चोटिल होने की खबर आई और उनकी जगह यशस्वी जायसवाल को टीम में जोड़ा गया. फैंस को उनके बेसब्री से 50 ओवर फॉर्मेट में खेलना का इंतजार था. क्योंकि विराट टेस्ट और टी20 से संन्यास ले चुके हैं. अब वह सिर्फ वनडे में ही सक्रिय है.
आईपीएल 2026 में विराट कोहली का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा था. उनकी बदौलत ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू लगातार दूसरी बार आईपीएल 2026 का खिताब जीत पाने में कामयाब रही. विराट ने पूरे सीजन में 16 मैच खेलते हुए 675 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक भी निकला.
अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की ODI टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे
यह भी पढ़ें: श्रीलंका A के खिलाफ पहले मुकाबले में फ्लॉप साबित हुए Vaibhav Suryavanshi, सस्ते में लौटे पवेलियन