श्रीलंका A के खिलाफ पहले मुकाबले में फ्लॉप साबित हुए Vaibhav Suryavanshi, सस्ते में लौटे पवेलियन
Published - 09 Jun 2026, 11:50 AM | Updated - 09 Jun 2026, 12:23 PM
Table of Contents
Vaibhav Suryavanshi: जहां एक तरफ भारत की मुख्य टीम अफ़गानिस्तान के साथ सीरीज खेलने में व्यस्त है वहीं इंडिया A की टीम भी श्रीलंका और अफ़गानिस्तान की A टीमों के साथ ट्राई सीरीज खेल रही है. इस ट्राई सीरीज का पहला मैच आज 9 जून मंगलवार को खेला गया, लेकिन इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए हैं और फैंस की उम्मीद पर खरें नहीं उतर पाए हैं.
मात्र 14 रन के स्कोर पर पवेलियन लौटे Vaibhav Suryavanshi

भारत ए ने श्रीलंका ए के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन टीम की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही, युवा सलामी बल्लेबाज Vaibhav Suryavanshi एक बार फिर आक्रामक अंदाज में नजर आए और पारी की पहली ही गेंद पर चौका जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए
हालांकि वह लंबी पारी खेलने में सफल नहीं हो सके और 12 गेंदों पर 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने उन्हें अपना शिकार बनाया हाल ही में राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने वाले वैभव से फैंस को बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन इस मुकाबले में वह उसे भुना नहीं सके हैं
IPL 2026 में की थी ऑरेंज कैप अपने नाम
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने पूरे सीजन अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया था. उन्होंने 16 मैचों में 48.50 की औसत और 237.31 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 5 फिफ्टी और 1 शतक भी निकला. इस तरह वैभव इस पूरे सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे और ऑरेंज कैप अपने नाम की थी
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने इस दौरान अपने बल्ले से 63 चौके और 72 छक्के जड़े थे. लेकिन दूसरे खिलाड़ियों के साथ ना देने के कहते दुर्भाग्यवश वह राजस्थान रॉयल्स को फाइनल में पहुंचाने में नामकामयाब रहे थे.
आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज में करेंगे डेब्यू
बता दे कि भले ही वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) श्रीलंका ट्राई सीरीज के पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन ना कर पाए हो, लेकिन उनके टैलेंट को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले मैचों में वह जरुर बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करेंगे. उनके इसी टैलेंट को देखते हुए चयनकर्ताओं ने इस खिलाड़ी को आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरिज में डेब्यू दिया हैं.
यह भी पढ़ें: T20 क्रिकेट में Arjun Tendulkar का जलवा, मात्र 25 गेंद पर जड़ी फिफ्टी, 3 विकेट भी झटके