अफगानिस्तान सीरीज में जरुर हिस्सा लेंगे ये 3 खिलाड़ी, लेकिन इन्हें वर्ल्ड कप 2027 में नहीं मिलेगी जगह
Published - 10 Jun 2026, 12:27 PM | Updated - 10 Jun 2026, 01:49 PM
Table of Contents
IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाली तीन मुकाबलों की एकदिवसीय सीरीज से पहले टीम इंडिया को बैक टू बैक दो झटके लगे हैं. स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के बाद अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को भी टीम से बाहर होना पड़ा है. इंजरी के चलते ये दोनों खिलाड़ी आगामी सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. आईसीसी वनडे वर्ल्ड 2027 की तैयारियों के लिहाज से भारत के लिए IND vs AFG सीरीज बेहद जरुरी थी.
लेकिन अब विराट कोहली और हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति के कारण टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं. इस बीच दावा किया जा रहा है कि अफगानिस्तान श्रृंखला (IND vs AFG) में हिस्सा लेने वाले तीन खिलाड़ी विश्वकप 2027 से ड्रॉप हो सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि कौन है ये खिलाड़ी....
IND vs AFG सीरीज में हिस्सा लेने वाले ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं वर्ल्ड कप 2027 से बाहर
यशस्वी जायसवाल

भारतीय युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को अफगानिस्तान सीरीज के लिए विराट कोहली के रिप्लेसमेंट के रुप में चुना गया है.जब बीसीसीआई ने पहले टीम की घोषणा की थी तो उन्हे नजरअंदाज कर दिया था. इसलिए अगर विराट कोहली वनडे वर्ल्ड कप 2026 के लिए फिट रहते हैं तो यशस्वी जायसवाह को टीम से बाहर होना पड़ेगा. आगामी टूर्नामेंट में वे टीम इंडिया के बैटिंग ऑर्डर की रीढ़ होंगे. रोहित शर्मा के साथ मिलकर वह भारत के बल्लेबाजी क्रम को मजबूती प्रदान करेंगे.
हार्दिक पांड्या अफगानिस्तान ODI सीरीज से हुए बाहर, अब उनकी जगह यह खिलाड़ी बनेगा रिप्लेसमेंट
हर्ष दुबे
इस सूची का दूसरा नाम लेफ़्ट-आर्म ऑर्थोडॉक्स स्पिनर हर्ष दुबे का है. 23 वर्षीय ऑलराउंडर को अफगानिस्तान सीरीज के लिए रवींद्र जडेजा की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया में जगह मिली है. रिपोर्ट्स की माने तो भारतीय चयनकर्ताओं ने जाड्डू को आराम देने के लिए टीम से ड्रॉप किया है.
ऐसे में, जब रवींद्र जडेजा 2027 वनडे वर्ल्ड कप टीम में वापसी करेंगे, तो हर्ष दुबे को अपनी जगह छोड़नी होगी. इस युवा खिलाड़ी का आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में प्रभावशाली प्रदर्शन रहा है, जिसके चलते अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सिलेक्शन समिति ने उन पर दांव लगाया.
गुरनूर बरार
भारतीय अनुभवी जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में IND vs AFG सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल होने वाले गुरनूर बरार भी आईसीसी एकदिवसीय विश्वकप 2027 टीम में नजरअंदाज हो सकते हैं. जस्सी की वापसी के बाद सिलेक्टर्स उनको ही तवज्जो देंगे, जिसकी वजह से 26 वर्षीय खिलाड़ी को ड्रॉप होना पड़ेगा. उन्होंने पंजाब के लिए 9 लिस्ट ए मैच खेले हैं, जिसमें उनके हाथ 12 विकेट लगी.
Team India में पड़ी दरार, कोच गंभीर से सीनियर खिलाड़ी हुए नाराज, जानें पूरा मामला
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर