हार्दिक पांड्या अफगानिस्तान ODI सीरीज से हुए बाहर, अब उनकी जगह यह खिलाड़ी बनेगा रिप्लेसमेंट
Published - 10 Jun 2026, 10:58 AM | Updated - 10 Jun 2026, 01:03 PM
Table of Contents
Hardik Pandya: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाली एकदिवसीय सीरीज के शुरु होने में कुछ ही दिन बचे हैं. 13 जून को धर्मशाला में पहला मुकाबला खेला जाएगा, जिसके लिए दोनों टीमों ने अपनी तैयारियों का आगाज कर दिया है. लेकिन इससे पहले भारतीय खेमे से फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) इंजरी की वजह से IND vs AFG वनडे सीरीज से बाहर हो चुके हैं.
Hardik Pandya हुए अफगानिस्तान सीरीज से बाहर

भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है. शनिवार को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा. लेकिन इससे पहले कप्तान शुभमन गिल और भारतीय क्रिकेट फैंस को तगड़ा झटका लगा है. दरअसल, प्रैक्टिस सेशन के दौरान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के क्वाड्रिसेप में हल्की मोच आ गई, जिसकी वजह से उन्हें पूरी सीरीज से बाहर होना पड़ा है. उन्हें मेडिकल स्टाफ द्वारा खिंचाव या वजन उठाने से बचने की सलाह मिली है.
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी अफगानिस्तान ODI सीरीज से हुआ बाहर
Hardik Pandya को ये खिलाड़ी कर सकता है रिप्लेस
हार्दिक पांड्या आईपीएल 2026 के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उनके अफगानिस्तान वनडे सीरीज में खेलने पर सवालिया निशान लगा हुआ था. हालांकि, उन्होंने हाल ही में BCCI सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में अपना फिटनेस टेस्ट पास कर टीम में जगह पक्की कर ली थी. लेकिन अब उन्हें पैर में मोच के चलते टीम से बाहर होना पड़ा है. वैसे तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने हार्दिक पांड्या की इंजरी रिप्लेसमेंट की घोषणा तो नहीं कि है मगर कहा जा रहा है कि उनकी जगह शिवम दुबे को मौका मिल सकता है.
🚨 SHIVAM DUBE REPLACES HARDIK IN THE ODI SQUAD 🚨
— lndian Sports Netwrk (@IS_Netwrk29) June 10, 2026
- According to reports coming in from sources, Shivam Dube is set to be included in the squad as a replacement for Hardik Pandya.
- Good news for team India 🤯🔥 pic.twitter.com/5Ip9bFtmXn
प्लेइंग इलेवन में इस खिलाड़ी मिल सकता है मौका
यदि शिवम दुबे को प्लेइंग इलेवन में शामिल भी किया जाता है तो वह पूरी सीरीज बेंच गर्म ही करते नजर आ सकते हैं. 32 वर्षीय खिलाड़ी का वनडे क्रिकेट में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. उन्होंने भारत के लिए 4 एकदिवसीय मुकाबले खेलते हुए सिर्फ 43 रन बनाए हैं. ऐसे में कप्तान शुभमन गिल और टीम प्रबंधन प्लेइंग इलेवन में नीतीश कुमार रेड्डी को तवज्जो दे सकते हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ वह हार्दिक पांड्या का बेस्ट रिप्लेसमेंट बन सकते हैं.
इस भारतीय खिलाड़ी का वनडे में विराट कोहली से भी ज्यादा औसत, फिर भी नहीं मिल रही टीम इंडिया में जगह
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर