Manav Suthar को अंग्रेजों ने दिया अपनी टीम से खेलने का ऑफर, भारतीय ऑलराउंडर ने भी तुरंत कर दी हां
Published - 10 Jun 2026, 03:25 PM | Updated - 10 Jun 2026, 03:44 PM
Table of Contents
Manav Suthar: अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में अगर टीम इंडिया को एक पारी और 300 रन के बड़े अंतर से जीत मिली थी, तो इसमें सबसे बड़ा योगदान डेब्यू कर रहे ऑलराउंडर खिलाड़ी मानव सुथार (Manav Suthar) का था. दरअसल इस खिलाड़ी के लिए इनका पहला मैच ड्रीम डेब्यू साबित हुआ और बल्लेबाजी व गेंदबाजी दोनों में ही इस ऑलराउंडर ने पूरी दुनिया को अपने टैलेंट का परिचय दे दिया.
Manav Suthar ने हासिल किये 7 विकेट और बनाए 28 रन

आपकों बता दे उस एकमात्र टेस्ट मैच में पहले बल्ले से योगदान करते हुए मानव सुथार (Manav Suthar) ने 28 रन की एक ठीक-ठाक पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 2 चौके और 2 शानदार छक्के भी लगाए. इसके बाद जब टीम इंडिया गेंदबाजी करने उतरी, तो पहली पारी में कहर बरपाते हुए अपने 22 ओवर में मात्र 33 रन देकर कुल 6 विकेट हासिल किये.
इसके बाद दूसरी पारी में भी 10 ओवर में 29 रन देकर 1 विकेट हासिल किया. मानव के इस शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ़ द मैच' के ख़िताब से भी नवाजा गया.
Manav Suthar को वारविकशायर ने दिया काउंटी का कॉन्ट्रैक्ट
मानव सुथार को वारविकशायर काउंटी टीम ने अगले 2 राउंड काउंटी चैंपियनशिप के लिए कॉन्ट्रैक्ट दिया है. वारविकशायर की तरफ से सोशल मीडिया के जरिए इस बात का आधिकारिक ऐलान भी कर दिया गया है. इस नई डील के साइन होने के बाद मानव सुथार भी काफी खुश है.
उन्होंने अपने एक बयान में कहा, "मैं इसको लेकर बहुत उत्साहित हूं. मुझे वारविकशायर के लिए अगले 2 मुकाबले खेलने का मौका मिल रहा है काउंटी टैंपिनयशिप के टूर्नामेंट में. टीम ने इस सीजन की अच्छी शुरुआत की है और मैं उनके साथ जुड़कर टीम को खिताब तक पहुंचा सकूं."
मानव के टीम में शामिल होने से गेंदबाजी को मजबूती मिलेगी
मानव सुथार (Manav Suthar) 12 जून को होने वाले मुकाबले के लिए टीम के साथ उपलब्ध रहेंगे. 12 जून को वारविकशायर और यॉर्कशायर के बीच मैच होना है. इसके बाद टीम का अगला मुकाबला समरसेट से होगा, जहां भी भारत का यह ऑलराउंडर खिलाड़ी खेलता नजर आएगा.
वारविकशायर के डायरेक्टर जेम्स थॉमस ने मानव सुथार के टीम से जुड़ने पर ख़ुशी जताई और कहा, "हमें उनको अपने साथ शामिल कर के काफी खुशी हो रही है. हमने इस सीजन अच्छा रेड बॉल क्रिकेट खेला है और मानव के टीम में शामिल होने से हमारी गेंदबाजी को मजबूती मिलेगी. उनका टीम में शामिल होना एक शानदार अनुभव होगा."
यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स के लिए पाकिस्तान टीम का हुआ ऐलान, बाबर आजम-शाहीन अफरीदी-हारिस रऊफ हुए बाहर
Tagged:
Manav Sutharऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।