एशियन गेम्स के लिए चुने गए पाकिस्तान टीम के नए कप्तान और उपकप्तान, अब इन 2 युवाओं को सौंपी गई कमान

Published - 10 Jun 2026, 02:31 PM | Updated - 10 Jun 2026, 03:46 PM

Asian Games 2026

एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. सितंबर से खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान टीम एक नए रुप में नजर आने वाली है. पाक चयन समिति ने एशियन गेम्स के लिए नए कप्तान और युवा उपकप्तान को चुना है. जहां एक ओर 30 वर्षीय बल्लेबाज के हाथों में टीम की कमान सौंपी गई है तो वहीं बाबर आजम, शाहीन शाह अफ्रीदी समेत कई सीनियर्स खिलाड़ी एशियन कप 2026 (Asian Games 2026) टीम से ड्रॉप हुए हैं.

Asian Games 2026 में पाकिस्तान टीम की कमान संभालेगा ये खिलाड़ी

Mohammad Nawaz

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एशियन गेम्स 2026 के लिए 30 वर्षीय अनुभवी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को टीम का कप्तान नियुक्त किया है. जबकि उप-कप्तान की जिम्मेदारी 24 साल के धाकड़ बल्लेबाज अब्दुल समद को मिली है. लिहाजा, इन दोनों खिलाड़ियों के कंधों पर एशियाड खेलों में युवा पाकिस्तान टीम का मार्गदर्शन करने और टीम को चैंपियन बनाने का बोझ होगा.

पाकिस्तानी चयनकर्ताओं ने एशियन गेम्स के लिए अपने सीनियर खिलाड़ियों को नजरअंदाज कर दिया है. बाबर आजम, शाहीन अफ्रीदी और पूर्व कप्तान सलमान आग़ा टीम में जगह हासिल करने में असफल रहें.

रोहित शर्मा IN, विराट कोहली-हार्दिक पांड्या OUT, अफगानिस्तान के खिलाफ ऐसा टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वाड

4 अनकैप्ड खिलाड़ियों को मौका

एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिसतान टीम में चार अनकैप्ड खिलाड़ियों को जगह मिली है, जिसमें आकिफ जावेद, अली रजा, माज सदाकत और सान मसूद का नाम शामिल है. घरेलू क्रिकेट में धमाल मचाने वाले इन प्लेयर्स के पास टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना दम साबित करने का अच्छा मौका होगा. पाकिस्तान सिलेक्शन कमिटी ने भविष्य को ध्यान में रखते हुए अपना युवा दल तैयार किया है. इसलिए अब इनसे जापान में होने वाले एशियन गेम्स में प्रभावशाली प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

ऐसा रहेगा Asian Games 2026 का शेड्यूल

एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) के शेड्यूल की बात की जाए तो इसका आगाज 24 सितंबर से होगा, जबकि आखिरी मुकाबला 3 अक्टूबर को खेला जाना है. कुल 10 टीमें गोल्ड मेडल के लिए एक-दूसरी को कांटे की टक्कर देती नजर आएंगी. ऐसे दर्शकों को रोमांचक मैच देखने को मिल सकते है.

पाकिस्तान के अलावा भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान, जापान, नेपाल, मलेशिया, हांगकांग और ओमान की क्रिकेट टीमें एशियन गेम्स का हिस्सा हैं. मालूम हो कि इस टूर्नामेंट मएउन मुकाबले टी20 फॉर्मेट में आयोजित किए जाएंगे.

Asian Games 2026 के लिए पाकिस्तान टीम

साहिबजादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद (उप-कप्तान), अबरार अहमद, अहमद दानियाल, आकिफ जावेद, अली रजा, अराफात मिन्हास, हैदर अली, हसन नवाज, माज सदाकत, मोहम्मद सलमान मिर्जा, साद मसूद, सईम अयूब, सुफियान मुकीम और उस्मान खान

एशियन गेम्स के लिए पाकिस्तान टीम का हुआ ऐलान, बाबर आजम-शाहीन अफरीदी-हारिस रऊफ हुए बाहर

Tagged:

Pakistan Cricket Team abdul samad Sahibzada Farhan Asian Games 2026
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com