आयरलैंड-इंग्लैंड टी20 सीरीज से बाहर हुए Mohammed Siraj, रिप्लेसमेंट का भी BCCI ने किया ऐलान

Published - 09 Jun 2026, 03:02 PM | Updated - 09 Jun 2026, 03:23 PM

Mohammed Siraj

Mohammed Siraj: 6 जून को भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने इंग्लैंड-आयरलैंड सीरीज और एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया (Team India) का ऐलान कर दिया था. इस चयन में श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह भारत का नया टी20 कप्तान बनाया गया.

वहीं तिलक वर्मा भी नए उपकप्तान चुने गए हैं. इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम काफी संतुलित नजर आ रही है. एक से बढ़कर एक खिलाड़ी इसमें हमें देखने को मिल रहे हैं. हालांकि इसी बीच टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है.

आयरलैंड-इंग्लैंड टी20 सीरीज से बाहर हुए Mohammed Siraj

Mohammed Siraj

आयरलैंड-इंग्लैंड टी20 सीरीज से भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) बाहर हो गए हैं. हालांकि BCCI द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, सिराज किसी चोट के कारण बाहर नहीं हुए हैं, बल्कि आगामी लंबे और व्यस्त इंटरनेशनल सीजन को देखते हुए उन्हें आराम दिया गया है.

बोर्ड ने बताया कि "बीसीसीआई की मेडिकल टीम और टीम मैनेजमेंट के बीच हुई विस्तृत चर्चा के बाद, मोहम्मद सिराज को उनके वर्कलोड मैनेजमेंट प्रोग्राम के तहत आराम की सलाह दी गई है यह फैसला एक एहतियाती कदम के रूप में लिया गया है, ताकि आगामी व्यस्त सीजन से पहले वे पूरी तरह रिकवर और तरोताजा हो सकें"

Mohammed Siraj की जगह प्रसिद्द कृष्णा क जगह

मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को टीम इंडिया में मौका दिया गया है. अब यह खिलाड़ी टीम इंडिया के साथ आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे क रवाना होगा. प्रसिद्ध कृष्णा भारतीय टीम के लिए 5 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमे उन्होंने 8 विकेट हासिल किये हुए हैं.

आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी और प्रसिद्ध कृष्णा

यह भी पढ़ें: आयरलैंड सीरीज में कुछ ऐसी होगी Team India की प्लेइंग इलेवन, वैभव-अभिषेक ओपनर, नंबर-3-4-5 पर संजू, अय्यर, तिलक...



For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com