आयरलैंड सीरीज में कुछ ऐसी होगी Team India की प्लेइंग इलेवन, वैभव-अभिषेक ओपनर, नंबर-3-4-5 पर संजू, अय्यर, तिलक...
Published - 07 Jun 2026, 11:13 AM | Updated - 07 Jun 2026, 11:14 AM
Table of Contents
Team India: शनिवार 6 जून को भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने इंग्लैंड-आयरलैंड सीरीज और एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया (Team India) का ऐलान कर दिया. इस चयन में श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह भारत का नया टी20 कप्तान बनाया गया है. वहीं तिलक वर्मा भी नए उपकप्तान चुने गए हैं. इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम काफी संतुलित नजर आ रही है. एक से बढ़कर एक खिलाड़ी इसमें हमें देखने को मिल रहे हैं.
इसी टीम के चलते आज हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में भारत (Team India) की उस प्लेइंग इलेवन के बारे में बात करेंगे, जो 26 जून को आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में नजर आ सकती है.
वैभव-अभिषेक रहेंगी ओपनर, तो नंबर-3 पर संजू

वहीं नंबर-3 के लिए ईशान किशन और संजू सैमसन के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी, लेकिन जिस तरह का खेल संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप में दिखाया था ऐसे में उनको नजरंदाज कर पाना कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए काफी मुश्किल होगा. ऐसे में भारत (Team India) के टॉप-3 बल्लेबाज वैभव, अभिषेक और संजू हो सकते हैं.
इन खिलाड़ियों पर होगी Team India के मध्यक्रम की जिम्मेदारी
अब बात अगर मध्यक्रम की करें, तो वहां नंबर-4 पर खुद कप्तान श्रेयस अय्यर दिखाई देंगे. साथ ही नंबर-5 पर टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा को मौका मिलेगा. नंबर-6 पर हार्दिक पांड्या की जगह टीम में शामिल किये गए नितीश रेड्डी नजर आ सकते हैं. वहीं नंबर-7 पर बतौर ऑलराउंडर अक्षर पटेल का चुनाव नजर आ रहा है.
इन खिलाड़ियों पर होगा गेंदबाजी का दारोमदार
कोच गंभीर को नंबर-8 पर हमेशा से ही एक ऐसा खिलाड़ी पसंद है, जो थोड़ा बहुत बल्लेबाजी भी कर सकता हो, इसलिए वह इस पोजीशन पर हर्षित राणा को मौका देंगे, जो तीसरे तेज गेंदबाज की भूमिका भी निभाएंगे और साथ ही निचले क्रम पर आकर बल्लेबाजी से भी योगदान करने की क्षमता रखते हैं.
नंबर-9 की पोजीशन पर अर्शदीप सिंह का मुख्य तेज गेंदबाज के रूप में खेलना तय है. वहीं मोहम्मद सिराज दूसरे छोर से इनका साथ निभाते हुए नजर आएंगे. मुख्य स्पिनर के तौर पर नंबर-11 में वरुण चक्रवर्ती हमें देखने को मिलेंगे
आयरलैंड सीरीज के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-XI
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, नितीश रेड्डी, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती
Tagged:
indian cricket team team indiaऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।