पहली बार विवाद में नहीं पड़े बेन स्टोक्स, इससे पहले भी कर चुके ये 4 विवादित कारनामे

Published - 09 Jun 2026, 04:09 PM | Updated - 09 Jun 2026, 04:42 PM

Ben Stokes 2

Ben Stokes Controversies: इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स मैदान में अपने प्रदर्शन के साथ-साथ बाहर के विवादों की वजह से भी लगातार चर्चा में रहते हैं। वैसे तो लॉर्ड्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड की जीत बात होनी चाहिए लेकिन क्रिकेट जगत में स्टोक्स के नाइटक्लब में हुए विवाद की बात हो रही है, जहां उनके साथ तेज गेंदबाज गत एटकिंसन भी मौजूद थे। ये दोनों पहले टेस्ट की जीत का जश्न मनाने गए थे, लेकिन वहां इनका झगड़ा हो गया। नाइटक्लब के अंदर खिलाड़ियों के साथ गार्ड भी मौजूद था। घटना के बाद उसे तुरंत मेडिकल इलाज और टांकों की जरूरत पड़ी।

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की तरफ से जारी बयान में बेन स्टोक्स (Ben Stokes) और गस एटकिंसन के साथ हुई घटना की जानकारी विस्तार से नहीं दी गई लेकिन बताया गया कि दोनों ने टीम प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया है और जांच की जा रही है। इस दौरान तक ये दोनों टीम से दूर रहेंगे।

हालांकि, यह पहला मौका नहीं है, जब स्टोक्स का नाम किसी विवाद में आया हो। इस लेख में हम हालिया कंट्रोवर्सी से पहले बेन स्टोक्स (Ben Stokes) द्वारा किए गए 4 विवादित कारनामों की जानकारी देने जा रहे हैं।

बेन स्टोक्स के हालिया विवाद से पहले की 4 बड़ी कंट्रोवर्सी

Ben Stokes

1. ब्रिस्टल नाइटक्लब में फाइट

बेन स्टोक्स (Ben Stokes) उन तीन लोगों में से एक हैं जिन पर 25 सितंबर, 2017 को ब्रिस्टल में मारपीट करने का आरोप है। ड्यूटी पर न होने के बावजूद एक पुलिस अधिकारी ने स्टोक्स को उस लड़ाई में "मुख्य हमलावर" के तौर पर पहचाना था, जिसमें फायरफाइटर और नाइटक्लब के पूर्व बाउंसर अली की आँख की हड्डी टूट गई थी और उनके चेहरे से खून बह रहा था।

इंग्लैंड के मौजूदा टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने जूरी को बताया कि वह दो गे पुरुषों बचाने के लिए बीच-बचाव करने गए थे, जिनके साथ बदसलूकी की जा रही थी, लेकिन फिर उन्हें उन दो लोगों से अपना बचाव करना पड़ा जो उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे।

2. ड्राइविंग बैन से बचना

साल 2016 में बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने जून के महीने में अपनी ड्राइविंग से आतंक मचा दिया था। वे चार बार ओवर स्पीड के दोषी पाए गए। इसी वजह से अगर स्टोक्स फिर अपनी गाड़ी तय सीमा से ज्यादा स्पीड से चलाने के दोषी पाए जाते तो उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ सकती थी और उन्हें ड्राइविंग से प्रतिबंधित भी किया जा सकता था।

3. इंग्लैंड लायंस दौरे से Ben Stokes को भेजा गया घर

साल 2013 में इंग्लैंड लायंस ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था। उस दौरान लायंस की टीम में बेन स्टोक्स (Ben Stokes) भी शामिल थे। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बार-बार देर रात तक शराब पीने की वजह से स्टोक्स को घर वापस भेज दिया गया था। टीम मैनेजमेंट ने उन्हें चेतावनी दी थी, लेकिन इंग्लैंड के इस ऑलराउंडर ने उसे नजरअंदाज कर दिया और बाद में स्टोक्स को अपनी गलती का खामियाजा घर लौटकर भुगतना पड़ा था। इसके बाद, स्टॉकिंस ने अपनी गलती की माफ़ी भी मांगी थी और मैदान के बाहर अपने बर्ताव के लिए अफ़सोस भी जताया था।

4. लॉकर पर मुक्का माककर खुद को चोटिल कर लेना

बेन स्टोक्स (Ben Stokes) को करियर के शुरूआती दिनों में काफी गुस्से वाला माना जाता था। वह छोटी-छोटी चीजों को लेकर आक्रामक हो जाते थे। ऐसा ही कुछ 2014 टी20 वर्ल्ड कप से पहले देखने को मिला था। वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ T20I सीरीज़ में स्टोक्स का फ़ॉर्म बहुत खराब रहा। लगभग सभी मैचों में नाकाम रहने के बाद, इंग्लैंड के इस खिलाड़ी ने ड्रेसिंग रूम के लॉकर पर मुक्का मारकर अपना गुस्सा ज़ाहिर किया और इस दौरान उनका हाथ टूट गया।

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान वनडे सीरीज में पानी पिलाते ही रह जाएंगे ये 4 खिलाड़ी, नहीं मिलने वाला इन्हें प्लेइंग-XI में मौका

Tagged:

England Cricket Team ben stokes Ben Stokes News
Prashant

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com