Night Club Controversy के बाद बेन स्टोक्स लेंगे बड़ा फैसला! कप्तानी छोड़ने के साथ क्रिकेट को कह सकते हैं अलविदा

Published - 10 Jun 2026, 09:04 AM | Updated - 10 Jun 2026, 09:54 AM

Ben Stokes

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी और कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) इस समय चर्चाओं का विषय बने हुए हैं. सोमवार को एक नाइटक्लब में रग्बी प्लेयर के साथ झड़प की वजह से वह मुश्किलों में आ गए हैं. वहीं, अब इस मामले की जांच की जा रही है। इसी बीच बेन स्टोक्स (Ben Stokes) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. हाल ही में मिली रिपोर्ट्स की मुताबिक वह कप्तानी के साथ-साथ क्रिकेट को भी अलविदा कह सकते हैं.

Ben Stokes कह सकते हैं क्रिकेट को अलविदा

Ben Stokes

क्रिकेट जगत के महानतम ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) हाल ही में अपने हमवतन खिलाड़ी गस एटकिंसन के साथ एक बड़े विवाद में फंस गए हैं. सोमवार तड़के ये दोनों खिलाड़ी एक नाइटक्लब में मौजूद थे, जहां उनकी रग्बी के एक खिलाड़ी के संग हाथपाई हो गई. इस दौरान अच्छी बात ये रही कि बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन में से कोई भी इंजर्ड नहीं हुआ. हालांकि, अब इन दोनों के खिलाफ जांच जारी है. वैसे तो अभी तक इस विवाद को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है, लेकिन कहा जा रहा है कि इन्हें बैन झेलना पड़ सकता है.

लॉर्ड्स टेस्ट की जीत के बाद मुश्किल में पड़े बेन स्टोक्स, खतरे में कप्तानी, एटकिंसन का भी नाम आया सामने

इस वजह से ले सकते हैं रिटायरमेंट

टॉकस्पोर्ट के हवाले से बात करते हुए वरिष्ठ खेल पत्रकार जॉर्ज डोबेल ने जानकारी दी कि क्रिकेट बोर्ड बेन स्टोक्स के खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला ले सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि हो सकता है कि बोर्ड के कोई कदम उठाने से पहले ही वे इंग्लैंड के कप्तान का पद छोड़ने के साथ संन्यास की घोषणा कर दें. जबकि ईएसपीएनक्रिकइंफो की एक रिपोर्ट की माने तो बेन स्टोक्स एक बार फिर इंटरनेशनल क्रिकेट से ब्रेक ले सकते हैं. साल 2021 में भी उन्होंने अपनी मानसिक स्वास्थय के लिए यह कदम उठाया था,

ओवल टेस्ट के लिए टीम का ऐलान होना बाकी

मालूम हो कि न्यूजीलैंड टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच तीन मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. लॉर्ड्स में हुए पहले मुकाबले में बेन स्टोक्स (Ben Stokes) एंड कंपनी ने दमदार प्रदर्शन कर 115 रनों से जीत दर्ज की थी. वहीं, अब 17 जुलाई से द ओवल में दूसरा टेस्ट खेला जाएगा, जिसके लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम का ऐलान नहीं किया है. खबर है कि बोर्ड तब तक टीम की घोषणा नहीं करेगा जब तक बेन स्टोक्स की प्रतिक्रिया नहीं आ जाती.

पहली बार विवाद में नहीं पड़े बेन स्टोक्स, इससे पहले भी कर चुके ये 4 विवादित कारनामे

Tagged:

eng vs nz ben stokes Gus Atkinson
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com