लॉर्ड्स टेस्ट की जीत के बाद मुश्किल में पड़े बेन स्टोक्स, खतरे में कप्तानी, एटकिंसन का भी नाम आया सामने
Published - 09 Jun 2026, 09:19 AM | Updated - 09 Jun 2026, 09:59 AM
Table of Contents
बेन स्टोक्स (Ben Stokes) की अगुवाई वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियंनशिप के तहत न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. पहले मुकाबले में धमाकेदार जीत दर्ज कर इंग्लिश टीम ने सीरीज की शानदार शुरुआत की.
17 जून से दोनों टीमों के बीच दूसरा मैच खेला जाएगा, लेकिन इससे पहले इंग्लैंड टीम और उनके कप्तान बेन स्टोक्स को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है. उन्होंने (Ben Stokes) एक गलती की वजह से अपनी कप्तानी की गद्दी खतरे में डाल दी है. आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला....
मुश्किल में पड़े Ben Stokes

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच के लिए अभी काफी समय बाकी है. 17 जून से केनिंग्टन ओवल में दोनों टीमें इस भिड़ंत के लिए आमने-सामने होगी, लेकिन इससे पहले इंग्लिश टीम के कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन एक विवाद में फंस गए हैं, जिसके चलते अब ये दोनों खिलाड़ी जांच की घेरे में हैं.
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने इस मामले को प्रोटोकॉल का उल्लंघन करार देते हुए क्रिकेट रेगुलेटर को ये केस सौंप दिया है. रिपोर्ट्स की माने तो बेन स्टोक्स (Ben Stokes) को सजा के तौर पर अपनी कप्तानी भी गंवानी पड़ सकती है.
🚨 BEN STOKES AT A NIGHTCLUB 🚨
— Mian Ahmad (@aHmADmIaN150) June 8, 2026
There was a fight between a group that included Ben Stokes and Atkinson, and a group from an English club team at a nightclub around 2:00 AM to 5:00 AM on Monday morning.
Neither Stokes nor Atkinson sustained any injuries, but this case is… pic.twitter.com/FVsrh9EaMR
Ben Stokes को धोना पड़ सकता है कप्तानी से हाथ
दरअसल, कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन सोमवार तड़के एक नाइटक्लब में मौजूद थे, जहां कथित तौर पर इन दोनों खिलाडियों की एक ग्रुप के साथ झड़प हो गई थी. कहा जा रहा है कि इस घटना में सारासेन्स रग्बी क्लब के खिलाड़ी शामिल थे. ईएसपीएन-क्रिकइनफो के हवाले से आई रिपोर्ट के मुताबिक ये घटना गस एटकिंसन और एक अकादमी खिलाड़ी के बीच कहासुनी होने के बाद हुई.
हालांकि, इसमें किसी भी खिलाड़ी को चोट नहीं आई है. लेकिन अब इस मामले की जांच की जा रही है. खबरों की माने तो जब तक बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन को क्लीन चिट नहीं मिल जाती तब तक इन्हें टीम से दूर रहना पड़ सकता है. बहरहाल, ईसीबी ने इन खिलाड़ियों के टीम से बाहर होने या बेन स्टोक्स की कप्तानी छिनने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.
ईसीबी ने दी जानकारी
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने बयान जारी करते हुए कहा कि 'ईसीबी अभी न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के खत्म होने के बाद टीम प्रोटोकॉल के उल्लंघन की जांच कर रहा है। बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन सोमवार सुबह एक नाइट क्लब में मौजूद थे,जब यह घटना हुई। हम अभी और जानकारी ढूंढ रहे हैं और दूसरे टेस्ट के लिए टीम के बारे में सही समय पर घोषणा की जाएगी। क्रिकेट नियामक को बता दिया गया है और जब भी मुमकिन होगा हम आगे जानकारी देंगे।'
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर