4 कारण क्यों मानव सुथार बन सकते हैं रवींद्र जडेजा के सबसे बड़े उत्तराधिकारी, टेस्ट टीम में जगह लगभग पक्की
Table of Contents
Manav Suthar can become Ravindra Jadeja's biggest successor: भारत के लिए टेस्ट में रवींद्र जडेजा लंबे समय से एक अहम खिलाड़ी रहे हैं। जड्डू ने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजों दोनों से ही कमाल किया है और कई यादगार जीत में टीम इंडिया के लिए अहम रोल निभाया है। हालांकि, उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट से आराम दिया गया और तब सवाल उठ रहा था कि उनकी कमी को कौन पूरी करेगा। भारत के पास मानव सुथार और हर्ष दुबे के रूप में दो विकल्प मौजूद थे। कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर ने सुथार पर भरोसा जताया, जो पूरी तरह से सही साबित हुआ और उन्होंने जडेजा की कमी नहीं खलने दी।
मानव सुथार (Manav Suthar) ने अफगानिस्तान की पहली पारी में 33 रन देकर 6 विकेट लिए, जो भारत के लिए डेब्यू टेस्ट पारी में किसी भी गेंदबाज द्वारा दूसरे सर्वश्रेष्ठ आंकड़े हैं। सुथार ने मैच में 7 विकेट झटके और बल्ले से 28 रन बनाए। उन्हें शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस लेख में हम वो 4 कारण बताने जा रहे हैं कि क्यों सुथार टेस्ट में रवींद्र जडेजा की जगह लेने के सबसे बड़े दावेदार बन सकते हैं।
इन 4 कारणों से Manav Suthar टेस्ट में बन सकते हैं रवींद्र जडेजा के सबसे बड़े उत्तराधिकारी

1. रवींद्र जडेजा की तरह ही मानव सुथार भी बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर
राजस्थान के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले 23 साल के मानव सुथार (Manav Suthar) भी रवींद्र जडेजा की तरह ही बाएं हाथ के खिलाड़ी हैं। जड्डू की तरह सुथार भी बाएं हाथ से ही स्पिन गेंदबाजी करते हैं और लेफ्ट हैंड बल्लेबाज हैं। इसी वजह से वह टेस्ट में जडेजा के संन्यास के बाद, लाइक-टू-लाइक रिप्लेसमेंट बन सकते हैं। सुथार ने अपने डेब्यू टेस्ट में ही साबित कर दिया कि उनके पास जडेजा की तरह ही दोनों विभाग में योगदान देने की क्षमता है।
2. टेस्ट में अच्छा करने की दिखाई काबिलियत
मानव सुथार (Manav Suthar) को जब अफगानिस्तान के खिलाफ डेब्यू का मौका दिया गया, तो काफी लोग सवाल उठा रहे थे कि उनसे बेहतर हर्ष दुबे साबित होते। लेकिन इस खिलाड़ी ने अपने पहले ही मैच में साबित कर दिया कि उनके अंदर काफी काबिलियत है और वो टेस्ट फॉर्मेट में टिकने के लिए आए हैं। इसी वजह से उनके अंदर आगे चलकर जडेजा के सटीक रिप्लेसमेंट बनने के गुण हैं।
3. घरेलू क्रिकेट में मानव सुथार का दमदार प्रदर्शन
अफगानिस्तान के खिलाफ सिर्फ डेब्यू टेस्ट में मानव सुथार (Manav Suthar) के प्रदर्शन से उनकी वाहवाही नहीं हो रही है। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में भी काफी जबरदस्त प्रदर्शन किया है और फर्स्ट क्लास में उनके आंकड़े शानदार हैं। इस खिलाड़ी ने राजस्थान के लिए अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू 2022 में किया था। इसके बाद से अब तक 30 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं और 54 पारियों में 24.89 की औसत से 136 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान तीन बार 10 विकेट हॉल और 7 बार फाइव विकेट हॉल लिया है। वहीं, बल्लेबाजी में 49 पारियों में एक शतक और छह अर्धशतक की मदद से 973 रन बनाए हैं।
4. रवींद्र जडेजा की तरह ही एक ही टप्पा पकड़कर गेंदबाजी की काबिलियत
अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर टेस्ट में मानव सुथार (Manav Suthar) ने अपनी गेंदबाजी में लाइन एंड लेंथ से सबसे ज्यादा प्रभावित किया। उन्होंने गति में काफी अच्छा मिश्रण किया और लगातार एक ही टप्पा पकड़कर गेंदबाजी की काबिलियत भी दर्शाई। इस चीज में रवींद्र जडेजा काफी माहिर माने जाते हैं और अब उनकी ही तरह सुथार भी एक ही स्पॉट में लगातार गेंदबाजी करते नजर आए। इससे साफ़ पता चलता है कि ये युवा खिलाड़ी जड्डू की तरह ही क्वालिटी रखता है।