अभिषेक, संजू या वैभव? इंग्लैंड टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर के सामने सबसे बड़ी चुनौती, किसे सौंपेंगे ओपनिंग की जिम्मेदारी?
Table of Contents
India's Opening Pair For England T20 Series: जुलाई का महीना भारतीय मेंस क्रिकेट टीम के लिए काफी अहम होने वाला है, क्योंकि उसे इंग्लैंड का दौरा करना है। पिछले दौरे पर टीम इंडिया ने सिर्फ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज ही खेली थी और व्हाइट बॉल फॉर्मेट में एक भी मैच नहीं हुआ था, लेकिन इस बार सिर्फ सीमित ओवरों के मुकाबले ही खेले जाएंगे और टेस्ट का रोमांच नहीं होगा। दोनों टीमों के बीच 1 से 19 जुलाई के बीच 5 टी20 और 3 वनडे में भिड़ंत होगी।
भारत के इंग्लैंड दौरे का आगाज टी20 सीरीज (England T20 Series) के साथ होगा। पहला मैच 1 जुलाई को चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला जाएगा। इसके बाद, 4 जुलाई को मैनचेस्टर में दूसरा टी20 होगा। फिर 7 जुलाई को नॉटिंघम में तीसरा टी20 खेला जाएगा। भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का चौथा टी20 9 जुलाई को ब्रिस्टल में होगा, जबकि पांचवां व अंतिम टी20 11 जुलाई को साउथैम्पटन में होगा। इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए BCCI ने 6 टीम इंडिया का स्क्वाड घोषित कर दिया है और नए कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए एक बड़ी समस्या ओपनिंग कॉम्बिनेशन को चुनने में होने वाली है।
England T20 Series में श्रेयस अय्यर के सामने ओपनिंग जोड़ी चुनने का चैलेंज

दरअसल, BCCI ने इंग्लैंड टी20 सीरीज (England T20 Series) के लिए जो भारतीय स्क्वाड चुना है, उसमें अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के साथ वैभव सूर्यवंशी को भी चुना है। अभी तक ज्यादातर मुकाबलों में अभिषेक और संजू की जोड़ी ही नजर आ रही थी।
हालांकि, जब संजू का फॉर्म खराब था तो उनकी जगह ईशान को अभिषेक का जोड़ीदार बना दिया गया था लेकिन सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 से शानदार फॉर्म दर्शाई और दोबारा अपनी जगह हासिल की। इसके बाद, ईशान को नंबर 3 पर शिफ्ट कर दिया गया।
इसी वजह से इंग्लैंड टी20 सीरीज (England T20 Series) में भी अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी को ही ओपनिंग का दावेदार माना जा रहा था लेकिन आईपीएल 2026 में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी का भी चयन टीम इंडिया में इंग्लैंड दौरे के लिए हुआ है। इसी वजह से लगातार चर्चा हो रही है कि अब ओपनिंग जोड़ी के रूप में कौन नजर आएगा। ऐसे में नए कप्तान श्रेयस अय्यर को थोड़ी माथापच्ची करनी पड़ सकती है।
अभिषेक-संजू की जोड़ी पर ही इंग्लैंड टी20 सीरीज की शुरुआत में जताया जा सकता है भरोसा
वैभव सूर्यवंशी भले ही एक धमाकेदार आईपीएल सीजन के साथ आ रहे हैं लेकिन इंग्लैंड टी20 सीरीज (England T20 Series) के दौरान शुरुआत मैचों में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी पर ही भरोसा जताए जाने की उम्मीद है। इन दोनों ने काफी समय तक साथ में ओपनिंग की है। इनका हालिया फॉर्म भी आईपीएल में अच्छा रहा।
ऐसे में कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर शुरुआती मैचों (England T20 Series) में अभिषेक-संजू के साथ ही ओपनिंग के लिए जा सकते हैं। अगर उन मुकाबलों में इनमें से कोई फ्लॉप रहता है तो फिर बाद में वैभव को मौका दिया जा सकता है।
इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी
भारत की इंग्लैंड टी20 सीरीज का शेड्यूल
- 1 जुलाई: पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, चेस्टर-ले-स्ट्रीट
- 4 जुलाई: दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, मैनचेस्टर
- 7 जुलाई: तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, नॉटिंघम
- 9 जुलाई: चौथा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, ब्रिस्टल
- 11 जुलाई: पांचवां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, साउथैम्पटन
Tagged:
indian cricket team abhishek sharma shreyas iyer England Cricket Team Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi