पहले ODI के लिए भारत की प्लेइंग 11 का किया गया ऐलान, गिल, रोहित, जायसवाल, अय्यर....

Published - 10 Jun 2026, 09:29 AM | Updated - 10 Jun 2026, 01:02 PM

India 8

India's playing 11 for the first ODI: अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मुकाबले के बाद, अब टीम इंडिया को तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। इस सीरीज की शुरुआत 13 जून से धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच से होने जा रही है। यह पहला मौका है, जब इन दोनों टीमों के बीच वनडे में द्विपक्षीय सीरीज हो रही है। इससे पहले एशिया कप या फिर वर्ल्ड कप में ही भारत और अफगानिस्तान की टक्कर देखने को मिली है।

वनडे सीरीज के लिए शुभमन गिल की अगुआई में BCCI ने भारत (India) का 15 सदस्यीय एक मजबूत स्क्वाड चुना है। ऐसे में पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 क्या होगी, इस पर सभी की नजर है। कई पूर्व क्रिकेटर अपनी-अपनी पसंद की ग्यारह बता रहे हैं और ऐसा ही कुछ अभिषेक नायर ने किया है, जो भारत के कोचिंग स्टाफ में गौतम गंभीर के साथ काम कर चुके हैं। अभिषेक ने ओपनिंग जोड़ी में शुभमन के साथ रोहित शर्मा को चुना है लेकिन नंबर-3 के लिए उनकी पसंद ईशान किशन नहीं हैं।

गिल-रोहित के साथ टॉप-3 में ईशान के बजाय ये खिलाड़ी बना अभिषेक की पसंद

India 9

स्टार स्पोर्ट्स पर चर्चा के दौरान अभिषेक नायर ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे के लिए भारत (India) की प्लेइंग 11 का चयन किया। इस दौरान बताया कि उनके मुताबिक, शुभमन गिल और रोहित शर्मा के बाद बल्लेबाजी ऑर्डर में यशस्वी जायसवाल नजर आएंगे। बता दें कि जायसवाल को पहले वनडे स्क्वाड में जगह नहीं मिली थी लेकिन विराट कोहली के चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो जाने के बाद बतौर रिप्लेसमेंट शामिल किया गया।

अभिषेक नायर ने India के मिडिल ऑर्डर में इन खिलाड़ियों को दी जगह

धर्मशाला वनडे के लिए अभिषेक नायर ने टॉप-3 के बाद, उपकप्तान श्रेयस अय्यर को नंबर-4 पर रखा है। इसके बाद, विकेटकीपर केएल राहुल, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और वाशिंगटन सुंदर को जगह दी है। अय्यर और राहुल वनडे टीम के नियमित सदस्य हैं और काफी अच्छा प्रदर्शन भी कर चुके हैं। हालांकि, हार्दिक ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद से इस फॉर्मेट में नहीं खेला है। ऐसे में उन पर सबकी नजर रहेगी कि क्या वो अपनी बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में 10 ओवर डाल पाएंगे। वहीं, सुंदर पर भी अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा की गैरमौजूदगी में अच्छा करने का प्रेशर रहेगा।

हर्ष और गुरनूर को भी भारत (India) की प्लेइंग 11 में शामिल करने पर अभिषेक ने दिया जोर

भारत (India) के गेंदबाजी विभाग में अर्शदीप सिंह के साथ गुरनूर बरार को खिलाने का सुझाव दिया है। उनको लगता है कि वैसे तो प्रसिद्ध कृष्णा ही खेलेंगे लेकिन इस पेसर का वर्कलोड मैनेजमेंट ध्यान में रखना काफी जरूरी है, क्योंकि वो जल्दी चोटिल हो जाते हैं। प्रसिद्ध स्ट्रेस फ्रैक्चर से वापसी कर रहे हैं और हाल ही में आईपीएल 2026 में भी कई मुकाबलों में गुजरात टाइटंस के लिए नजर आए थे। इसी वजह से अभिषेक का मानना है कि अर्शदीप के साथ गुरनूर या फिर प्रिंस यादव में से किसी एक को मौका मिलना चाहिए।

टीम इंडिया (Team India) के पूर्व सहायक कोच ने बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर हर्ष दुबे को भी प्लेइंग 11 में शामिल करने की बात कही है। अभिषेक ने हर्ष की तारीफ की और कहा कि वो एक बाएं हाथ के ऑलराउंडर हैं और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अच्छा कर पाए हैं। अभिषेक ने कुलदीप यादव को भी चुना है लेकिन एक कंडीशन भी लगाई है। उनका मानना है कि अगर कंडीशन तेज गेंदबाजों के लिए मददगार हों तो फिर कुलदीप की जगह अतिरिक्त पेसर खिलाया जा सकता है।

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे के लिए अभिषेक नायर द्वारा चुनी गई भारत की संभावित प्लेइंग 11

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार/प्रिंस यादव, कुलदीप यादव/अतिरिक्त पेसर

यह भी पढ़ें: Night Club Controversy के बाद बेन स्टोक्स लेंगे बड़ा फैसला! कप्तानी छोड़ने के साथ क्रिकेट को कह सकते हैं अलविदा

Tagged:

indian cricket team yashasvi jaiswal Abhishek Nayar gurnoor brar Harsh Dubey IND vs AFG 2026 ODI Series
Prashant

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com