RCB के इन 4 खिलाड़ियों के साथ हुआ बड़ा अन्याय, शानदार प्रदर्शन के बावजूद नहीं मिली Team India में जगह

Published - 07 Jun 2026, 12:22 PM | Updated - 07 Jun 2026, 12:27 PM

RCB

RCB: शनिवार 6 जून को आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टी20 टीम का ऐलान कर दिया गया है. इसके साथ ही एशियन गेम्स 2026 के लिए भी टीम की घोषणा 4 महीने पहले ही कर दी गई है. भारतीय टीम के इस चयन में हैरानी की बात यह रही कि IPL 2026 की चैंपियन RCB के किसी भी खिलाड़ी को टीम में नहीं रखा गया है.

जबकि आरसीबी के कई ऐसे खिलाड़ी थे, जिन्होंने इस सीजन शानदार प्रदर्शन किया और उनके चयन की पूरी उम्मीद फैंस को थी, लेकिन कहीं ना कहीं चैंपियन टीम के एक भी खिलाड़ी को ना लेकर चयनकर्ताओं ने बहुत बड़ी नाइंसाफी कर दी और आज हम अपने इस ख़ास लेख में RCB के उन 4 खिलाड़ियों के बताएंगे, जो शायद टीम इंडिया में जगह डिजर्व करते थे, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला.

भुवनेश्वर कुमार (RCB)

RCB

भुवनेश्वर कुमार ने 36 साल की उम्र में भी गजब की गेंदबाजी का प्रदर्शन IPL 2026 में किया. RCB के इस दिग्गज तेज गेंदबाज ने इस सीजन टीम के लिए सभी 16 मैच खेले, जिसमे इन्होने 7.95 के बेहतरीन इकॉनामी रेट से कुल 28 विकेट हासिल किये. पर्पल कैप जीत से यह खिलाड़ी सिर्फ एक विकेट पीछे रह गया.

इनके इस शानदार प्रदर्शन को भी चयन समिति ने नजरंदाज किया और भुवी की टीम इंडिया में वापसी नहीं करवाई. जसप्रीत बुमराह के आराम की वजह से भुवनेश्वर की जगह टीम में बन रही थी, लेकिन चयनकर्ताओं ने उनसे पहले प्रिंस यादव को तरजीह दे डाली.

देवदत्त पड्डीकल

देवदत्त पड्डीकल ने जिस तरह की विस्फोटक बल्लेबाजी IPL 2026 में दिखाई उसे देखते हुए वह भी निश्चित रूप से टीम इंडिया में अपना टी20 डेब्यू डिजर्व करते थे. वह पहली ही गेंद से आक्रमक अंदाज से खेल रहे थे और लंबे-लंबे छक्के इस सीजन लगा रहे थे.

RCB के लिए आईपीएल 2026 में इस लेफ्ट हेंड बल्लेबाज ने 16 मैचों में 33.14 की औसत के साथ 464 रन बनाए थे. इस दौरान इनका स्ट्राइक रेट 168.73 का रहा था और 3 फिफ्टी भी इस सीजन इनके बल्ले से निकली थी.

रजत पाटीदार

रजत पाटीदार का तो टीम इंडिया में चयन ही नहीं बल्कि इन्हें कप्तान भी बनाया जा सकता था, जिस तरह इस खिलाड़ी ने पिछले 2 सीजन में RCB की कप्तानी की है और साथ ही मध्यक्रम में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी दिखाई है, उसे देखते हुए निश्चित रूप से यह बल्लेबाज टीम इंडिया में खेलने का हकदार था.

हालांकि इनकी कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों को ही चयनकर्ताओं ने नजरंदाज किया, इस खिलाड़ी ने 15 मैचों में इस सीजन टीम के लिए 41.75 की औसत व 192.69 के स्ट्राइक रेट से कुल 501 रन बनाए, लेकिन इनके इस लाजवाब प्रदर्शन के बावजूद मौका ना मिलना हैरान जरुर करता है.

कृनाल पांड्या

कृनाल पांड्या आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर कुछ साल पहले टीम इंडिया में अपनी जगह बना चुके थे, लेकिन जब से वह बाहर हुए उन्हें वापसी का मौका नहीं मिला है. इस सीजन उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से ही शानदार खेल दिखाया, ऐसे में उम्मीद थी कि इस बार उनकी टीम इंडिया में वापसी पक्की है.

हालांकि जैसे ही टीम सीट बाहर आई, तो उसमे कृनाल पांड्या का नाम एक बार फिर नहीं था. बता दें कि इस खिलाड़ी ने आईपीएल 2026 में बल्ले के साथ 37.67 की अच्छी औसत के साथ 226 रन बनाए. वहीं गेंद से कमाल करते हुए 8.42 की इकॉनामी रेट से कुल 14 विकेट हासिल किये थे, लेकिन इनके इस ऑलराउंड खेल को भी चयनकर्ताओं ने सिर्फ नजरंदाज ही किया. कहीं ना कहीं कहा जा सकता है कि इस खिलाड़ी के साथ भी अन्याय हुआ है.

यह भी पढ़ें: आयरलैंड सीरीज में कुछ ऐसी होगी Team India की प्लेइंग इलेवन, वैभव-अभिषेक ओपनर, नंबर-3-4-5 पर संजू, अय्यर, तिलक...

Tagged:

indian cricket team RCB
Vineet Kishor

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com