टेस्ट फतह के बाद भारतीय टीम में फेरबदल, वनडे स्क्वाड से 6 खिलाड़ी हुए बाहर, इन 15 को जगह
Table of Contents
Indian Team For Afghanistan ODI Series: अफगानिस्तान के खिलाफ भारत घरेलू सरजमीं पर खेलने में व्यस्त है। इस दौरान हाल ही में दोनों टीमों के बीच मुल्लांपुर में टेस्ट मुकाबला खेला गया, जो महज तीन दिन तक चला। इस मुकाबले में भारत ने एक पारी और 300 रनों से जीत दर्ज की, जिसकी मदद से सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड भी बना दिया। टीम इंडिया के सामने अफगानिस्तान टिक नहीं पाया और किसी भी मोर्चे पर चुनौती देने में सफल नहीं हुआ। इसी वजह से शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम ने शानदार जीत हासिल की।
टेस्ट के बाद, अब भारतीय टीम (Indian Team) को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इस सीरीज की शुरुआत पहले 14 जून से होनी थी लेकिन जब BCCI ने स्क्वाड का ऐलान किया था तो जानकारी देते हुए बताया था कि धर्मशाला में खेला जाने वाला सीरीज का पहला वनडे एक दिन पहले यानी 13 जून को होगा। शेष दो वनडे के शेड्यूल में कोई भी बदलाव नहीं है। लखनऊ में 17 जून को दूसरा वनडे होगा, जबकि 20 जून को सीरीज का तीसरा व आखिरी वनडे चेन्नई में खेला जाएगा।
वनडे सीरीज में Indian Team का हिस्सा नहीं होंगे टेस्ट स्क्वाड के 6 खिलाड़ी

BCCI ने जब भारतीय टीम (Indian Team) के टेस्ट और वनडे स्क्वाड का ऐलान किया था तो कई ऐसे खिलाड़ी चुने थे, जो दोनों ही फॉर्मेट के मुकाबलों के लिए चुने गए लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे थे, जिन्हें सिर्फ मुल्लांपुर में हुए मैच के लिए ही चुना गया था। इसके बाद, अब वे तीन मैचों की वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे।
लिस्ट में छह खिलाड़ी ऐसे हैं, जो भारतीय टीम (Indian Team) के लिए टेस्ट स्क्वाड में थे लेकिन वनडे सीरीज में नहीं नजर आएंगे। इन खिलाड़ियों में साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडीक्कल, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार और ध्रुव जुरेल का नाम शामिल है। इसमें यशस्वी जायसवाल का नाम भी होता लेकिन उन्हें बाद में वनडे स्क्वाड में चुना गया, क्योंकि विराट कोहली हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण बाहर हो गए। इसी वजह से जायसवाल की किस्मत चमक गई।
सिर्फ वनडे सीरीज के लिए इन 6 खिलाड़ियों का भारतीय टीम में हुआ चयन
भारतीय टीम (Indian Team) के स्क्वाड से टेस्ट में शामिल 6 खिलाड़ियों की विदाई हुई तो उनकी जगह नए खिलाड़ी आए, जिन्हें सिर्फ वनडे सीरीज के लिए ही चुना गया। इन खिलाड़ियों में पहला नाम रोहित शर्मा का है, जो अब टेस्ट से रिटायर हो चुके हैं। इसके बाद, उपकप्तान श्रेयस अय्यर हैं, जो रेड बॉल क्रिकेट से ब्रेक पर हैं।
ईशान किशन को टी20 के बाद वनडे के लिए भारतीय टीम (Indian Team) में मौका मिला है। वहीं, हार्दिक पांड्या की भी लंबे समय बाद वनडे स्क्वाड में वापसी हुई। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव भी अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान नजर आएंगे।
इन 9 खिलाड़ियों का टेस्ट और वनडे दोनों के लिए भारतीय टीम में चयन
अगर बात करें उन खिलाड़ियों की जिन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट के साथ-साथ वनडे के लिए भी भारतीय टीम (Indian Team) में चुना गया तो इसमें 9 प्लेयर आते हैं। सबसे पहला नाम कप्तान शुभमन गिल का है, जो टेस्ट के साथ-साथ वनडे के भी कप्तान हैं। ओपनर यशस्वी जायसवाल को लेकर हमने पहले ही बताया कि उन्हें शुरुआत में सिर्फ टेस्ट में मौका मिला था लेकिन बाद में विराट कोहली के रिप्लेसमेंट के रूप में वनडे सीरीज के लिए भी चुने गए।
इन दोनों के अलावा केएल राहुल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा और हर्ष दुबे को भी भारतीय टीम के दोनों ही स्क्वाड में चुना गया।
अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, अर्शदीप सिंह, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे
यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान वनडे सीरीज में पानी पिलाते ही रह जाएंगे ये 4 खिलाड़ी, नहीं मिलने वाला इन्हें प्लेइंग-XI में मौका