Report: एमएस धोनी ने CSK से किया किनारा, टीम और माही के बीच बड़ी खटास

Published - 25 Aug 2026, 03:24 PM | Updated - 25 Aug 2026, 04:50 PM

CSK 2

Tension between MS Dhoni and CSK: आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स को सबसे सफल टीमों में से एक माना जाता है। खिताब जीतने के मामले में वे मुंबई इंडियंस के बराबर हैं। इन दोनों ने पांच-पांच बार ट्रॉफी अपने नाम की है। वहीं, जब चेन्नई की टीम की बात होती है तो सबसे पहले एमएस धोनी का नाम आता है, जो 2008 से लेकर अभी तक इस टीम के साथ हैं।

कहा तो ये भी जाता है कि सीएसके में वही होता है, जो एमएस धोनी चाहते हैं। हालांकि, अब मीडिया रिपोर्ट्स में बड़ा खुलासा हुआ है, जिससे माना जा रहा है कि शायद अब इन दोनों का तालमेल खराब हो गया है।

धोनी और CSK के बीच रिश्ते में आई खटास?

CSK 3

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि एमएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स में हिस्सेदारी को लेकर दिलचस्पी दिखाई थी। उन्होंने पहले एक चौथाई हिस्सेदारी मांगी थी, लेकिन सीएसके के मालिक इसके लिए राजी नहीं हुए। इसके बाद, दोनों ने हिस्सेदारी का प्रतिशत कम किया, लेकिन फिर भी बात नहीं बनी।

कुछ समय बाद धोनी ने एक बार फिर अपनी मांग में बदलाव करते हुए हिस्सेदारी का प्रस्ताव रखा, लेकिन इस बार भी चेन्नई सुपर किंग्स के ओनर उतने प्रतिशत के लिए राजी नहीं हुए, जितनी हिस्सेदारी की मांग धोनी कर रहे थे।

इसी वजह से माना जा रहा है कि शायद अब एमएस धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स का रिश्ता टूट सकता है। यह खबर माही के फैंस के लिए निराशाजनक हो सकती है, क्योंकि वे IPL 2027 में अपने चहेते खिलाड़ी को सीएसके की जर्सी में देखना चाहते हैं।

CSK में हिस्सेदारी को लेकर फंसा पेंच

क्रिकब्लॉगर की रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआत में धोनी 25% हिस्सेदारी खरीदना चाहते थे, जबकि CSK के प्रमोटर उन्हें सिर्फ 3% देने को तैयार थे। धोनी ने अपनी मांग घटाकर 20% कर दी, लेकिन मैनेजमेंट का ऑफर मामूली रूप से बढ़कर 4% ही हुआ। इसके बाद बातचीत का एक और दौर हुआ, जिसमें धोनी 18% हिस्सेदारी पर सहमत होने को तैयार हो गए। हालांकि, सूत्रों के अनुसार, CSK मैनेजमेंट का आखिरी ऑफर 5.5% था।

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर एक सूत्र ने बताया कि धोनी हिस्सेदारी खरीदना चाहते थे। वह इसे मुफ्त में नहीं मांग रहे थे, लेकिन CSK मैनेजमेंट की सोच अलग थी। सूत्रों ने यह भी बताया कि ज्यादातर बातचीत ज़ुबानी तौर पर हुई और दोनों पक्षों के बीच कोई औपचारिक लिखित प्रस्ताव या समझौता नहीं हुआ।

IPL 2027 के लिए CSK में धोनी के नजर आने को लेकर संशय की स्थिति

चेन्नई सुपर किंग्स के मैनेजमेंट द्वारा टीम में हिस्सेदारी को लेकर एमएस धोनी के साथ डील फाइनल न होने से कयास लग रहे हैं कि क्या अब इन दोनों का पुराना रिश्ता टूट जाएगा। धोनी ने अपने पूरे आईपीएल के दौरान चेन्नई की टीम के लिए ही खेला है। उन्होंने CSK के दो साल के निलंबन के दौरान ही सिर्फ राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की तरफ से आईपीएल में हिस्सा लिया था लेकिन जैसे ही चेन्नई की टीम वापस आई थी, वे दोबारा जुड़ गए थे।

2025 के सीजन से धोनी अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े हुए हैं। वे आईपीएल 2026 में चोट के कारण नहीं खेल पाए थे। इसी वजह से अगले सीजन में उनके नजर आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: दलीप ट्रॉफी में गेंद के साथ चमके वैभव सूर्यवंशी, कहर बरपाते हुए चटका डाले इतने विकेट

Tagged:

MS Dhoni chennai super kings csk IPL 2027
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com