Vaibhav Sooryavanshi शतक के करीब आकर क्यों हो रहे फेल? Sunil Gavaskar ने बताई बड़ी वजह
Published - 30 May 2026, 01:38 PM | Updated - 30 May 2026, 02:16 PM
Table of Contents
राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यावंशी (Vaibhav Sooryavanshi) आईपीएल 2026 में अपनी धुआंधार बल्लेबाजी के दम पर खूब सुर्खियां बटोरते नजर आए. पूरे सीजन विपक्षी टीम के गेंदबाजों पर कहर बरपा वह लाइमलाइट में बने रहें. लेकिन इस बीच वह कई मौकों पर अर्धशतक को शतक में बदलने में नाकाम रहे.
इस दौरान वह तीन बार 95 रन का आंकड़ा पार करने के बाद भी सौ रन नहीं बना पाए, जिसको लेकर अब पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बताया है कि आखिर क्यों वैभव सूर्यावंशी (Vaibhav Sooryavanshi) शतक के करीब आकर क्यों फेल हो रहे हैं?
Vaibhav Sooryavanshi शतक के करीब आकर क्यों हो रहे फेल?

29 मई को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला खेला गया, जिसका गवाह न्यू चंडीगढ़ का महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बना. शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम ने राजस्थान को रौंदकर फाइनल में जगह बना ली.
वैभव सूर्यावंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की विस्फोटक पारी के बावजूद टीम बड़ा टारगेट नहीं सेट कर पाई. इस दौरान युवा बल्लेबाज एक बार फिर 100 रन का आंकड़ा छूने में नाकाम रहें, जिससे सब काफी निराश हुए. वहीं, अब कमेंटेटर सुनील गावस्कर ने उनकी सबसे बड़ी कमजोरी बताई है.
सुनील गावस्कर ने बताई कमजोरी
गुजरात टाइटंस के खिलाफ वैभव सूर्यावंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के 96 रन बनाकर आउट हो जाने के बाद पूर्व भारतीय कप्तान और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने उनके खेल की एक कमजोरी बताई. उन्होंने कहा कि बाएं हाथ के इस बल्लेबाज की बल्लेबाजी 90 के स्कोर में पहुंचने के बाद शॉर्ट गेंदों के खिलाफ थोड़ी लड़खड़ाने लगती है, जिसकी वजह से उन्हें 'नर्वस नाइंटीज़' के दौरान अपना विकेट गंवाना पड़ता है. सुनील गावस्कर ने कमेंट्री करते हुए कहा कि,
"अब सभी गेंदबाज यही कह रहे होंगे, 'हमें उसकी एक कमजोरी मिल गई है।' जब वह 90 के स्कोर में हो, तब उसे शॉर्ट गेंद डालो। उससे पहले यह रणनीति काम नहीं करेगी। लेकिन अगर वह 90 के पार पहुंच चुका है, तो शॉर्ट गेंद फेंको, डीप थर्ड मैन पर फील्डर रखो और तुम उसे आउट कर दोगे।"
एलिमिनेटर मैच में भी हुए 'नर्वस नाइंटीज़' का शिकार
गौरतलब है कि वैभव सूर्यावंशी लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए लीग स्टेज मैच और एलिमिनेटर मैच में भी 90 रन पार करने के बाद उन्होंने अपना विकेट खो दिया. इस दौरान उनके बल्ले से क्रमशः 93 और 97 रन निकले. वहीं. अगर उनके पूरे सीजन की बात की जाए तो 15 वर्षीय इस बल्लेबाज ने 16 मैच की 16 पारियों में एक शतक और पांच अर्धशतक की मदद से वह 776 रन बना पाए. आईपीएल 2026 में उन्होंने क्रिस गेल के एक सीजन में सर्वाधिक छक्के जड़ने का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया.
RCB vs GT, Final Live Streaming: किस ऐप और चैनल पर आएगा गुजरात बनाम आरसीबी फाइनल? जानें पूरी डिटेल्स
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर