SA vs AUS Today Match Prediction, 1st Test - डरबन में किसका बजेगा डंका? जानें पिच रिपोर्ट और संभावित स्कोर

Published - 08 Oct 2026, 01:04 PM | Updated - 08 Oct 2026, 01:14 PM

SA vs AUS Today Match Prediction
SA vs AUS 1st Test 2026

SA vs AUS Today Match Prediction: साउथ अफ्रीका (SA) और ऑस्ट्रेलिया (AUS) एकदिवसीय श्रृंखला के बाद टेस्ट फॉर्मेट में आमने-सामने होगी। दोनों के बीच पहला टेस्ट मैच डरबन में खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका ने पिछली टेस्ट श्रृंखला भारत के खिलाफ 2-0 से जीती थी। दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया ने पिछली टेस्ट श्रृंखला बांग्लादेश के खिलाफ खेली जो 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई।

ऑस्ट्रेलिया टीम 10 में से 8 मैच जीतकर WTC Cycle 2025-27 में पहले स्थान पर बनी हुई है तो साउथ अफ्रीका टीम ने भी अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है और वह दूसरे स्थान पर है। इस मैच में दोनों टीमें श्रृंखला में जीत के साथ शुरुआत करने के इरादे से उतरेंगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और SA vs AUS Today Match Prediction पर नज़र डालेंगे।

SA vs AUS Live Score, 1st Test

SA vs AUS मैच का लाइव स्कोर, स्कोरकार्ड और गेंद-दर-गेंद अपडेट यहां देख सकते हैं।

SA vs AUS 1st Test Live Score

मैच डिटेल्स (SA vs AUS Match Details)

मैच साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया
स्टेडियम किंग्समीड, डरबन
मैच की तारीख 9 अक्टूबर 2026 (01:00 PM)
लाइव स्ट्रीमिंग FANCODE, EURO SPORT

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (SA vs AUS Head-to-Head)

  • मैच: 101

  • साउथ अफ्रीका ने जीते: 26

  • ऑस्ट्रेलिया ने जीते: 54

  • ड्रॉ/टाई: 21

हालिया फॉर्म (SA vs AUS Recent Form)

साउथ अफ्रीका: W, W, W, L, W

ऑस्ट्रेलिया: W, L, W, L, W

पिच रिपोर्ट (SA vs AUS Pitch Report- किंग्समीड, डरबन)

किंग्समीड, डरबन साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट मैच की मेजबानी करने को तैयार है। समुद्र तट के करीब होने के कारण टेस्ट मैचों में यहां मैच के पहले दिन तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है। हालांकि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है बल्लेबाजी आसान नजर आई है। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी का चुनाव कर सकती है। पिच रिपोर्ट के आधार पर SA vs AUS Today Match Prediction में पेसर्स अहम भूमिका निभाएंगे।

यहां अब तक 12 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिनके आंकड़े इस प्रकार हैं:

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 58%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत 33%
पहली पारी का औसत स्कोर 285
दूसरी पारी का औसत स्कोर 249
तीसरी पारी का औसत स्कोर 241
चोथी पारी का औसत स्कोर 166
पिच अनुकूल पेसर्स के लिए अनुकूल (68%)

SA vs AUS Today Match Prediction – संभावित स्कोर

सिनारियो 1: अगर साउथ अफ्रीका पहले बल्लेबाजी करती है

  • पहली पारी का अनुमानित स्कोर: 240-260

  • दूसरी पारी का अनुमानित स्कोर: 125-150

  • मैच परिणाम: ऑस्ट्रेलिया की जीत की संभावना


सिनारियो 2: अगर ऑस्ट्रेलिया पहले बल्लेबाजी करती है

  • पहली पारी का अनुमानित स्कोर: 280-320

  • दूसरी पारी का अनुमानित स्कोर: 150-180

  • मैच परिणाम: ऑस्ट्रेलिया की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (SA vs AUS Playing XI Today)

साउथ अफ्रीका प्लेइंग-XI

एडेन मार्कराम, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंगहम, काइल वेरिन (विकेट कीपर), मार्को जेनसन, साइमन हार्मर, केशव महाराज, डेन पैटरसन, गेराल्ड कोएट्ज़ी

ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग-XI

ट्रैविस हेड, मैथ्यू रेनशॉ, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, निक मैडिनसन, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिच स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेज़लवुड

टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (SA vs AUS Key Players)

टॉप बल्लेबाज

  • स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया टीम के प्रमुख बल्लेबाजों में से हैं। इन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में 3 पारियों में 157 रन बनाए थे। इस मैच में भी यह अच्छी पारी खेल सकते हैं।

  • एडेन मार्कराम का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और डरबन में काफी अच्छा रहा है। इस मैच में भी ये साउथ अफ्रीका टीम की ओर से प्रमुख खिलाड़ी की भूमिका में होंगे।

टॉप गेंदबाज

  • मार्को जेनसन ने SA टीम की ओर से भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में अच्छे गेंदबाजी का प्रदर्शन किया था। इस मैच में भी साउथ अफ्रीका को इनसे अच्छी गेंदबाजी की उम्मीद है।

  • मिच स्टार्क ने पिछली टेस्ट श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा 12 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी ऑस्ट्रेलिया टीम की ओर से प्रमुख गेंदबाज रहेंगे।

SA vs AUS Win Probability- किस टीम का पलड़ा भारी?

साउथ अफ्रीका ने एकदिवसीय श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया है जिससे टीम का मनोबल बढ़ा है। हालांकि टेस्ट फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया काफी मजबूत टीम है ऑस्ट्रेलिया टीम की बल्लेबाजी यूनिट में गहराई है और पेस अटैक मजबूत है। ऐसे में हालिया फॉर्म और टीम संयोजन को देखते हुए इस टेस्ट मैच में भी ऑस्ट्रेलिया को बढ़त मिलती है।

साउथ अफ्रीका के जीतने की संभावना: 40%

ऑस्ट्रेलिया के जीतने की संभावना: 60%

SA vs AUS Test Series 2026: दोनों टीमों का पूरा Squad

साउथ अफ्रीका (SA) Squad

टेम्बा बावुमा (कप्तान), मार्केस एकरमैन, डेविड बेडिंगहम, कॉर्बिन बॉश, गेराल्ड कोएत्ज़ी, टोनी डी ज़ोरज़ी, साइमन हार्मर, मार्को जेनसन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, एनरिक नोर्त्जे, डेन पैटरसन, कागिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेन

ऑस्ट्रेलिया (AUS) Squad

पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, कैमरून ग्रीन, सैम हार्पर, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, निक मैडिनसन, नाथन लियोन, माइकल नेसर, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।

Tagged:

south africa cricket team australia cricket team South Africa vs Australia SA vs AUS Today Match Prediction SA vs AUS 1st Test
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com