AFG vs BAN Today Match Prediction, One-off Test - जानें कौन मारेगा बाज़ी, पिच रिपोर्ट और संभावित स्कोर

Published - 08 Oct 2026, 12:07 PM | Updated - 08 Oct 2026, 12:18 PM

AFG vs BAN Today Match Prediction
AFG vs BAN One-off Test 2026

AFG vs BAN One-off Test: अफगानिस्तान (AFG) और बांग्लादेश (BAN) के बीच एकमात्र टेस्ट मैच शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी में खेला जाएगा। अफगानिस्तान टीम ने अपना पिछला टेस्ट भारत के खिलाफ खेला था जिसमें उसे 300 रन और पारी के अंतर से बड़ी हार झेलनी पड़ी थी।

दूसरी तरफ बांग्लादेश ने अपनी पिछली टेस्ट श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया और श्रृंखला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई। नजमुल हुसैन शान्तो के नेतृत्व में इस मैच में भी टीम जीत दर्ज करना चाहेगी वहीं, अफगानिस्तान टीम इस मैच में बेहतर प्रदर्शन के इरादे से उतरेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और AFG vs BAN Today Match Prediction पर नज़र डालेंगे।

मैच डिटेल्स (AFG vs BAN Match Details)

मैच अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश
स्टेडियम शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी
मैच की तारीख 9 अक्टूबर 2026 (11:00 AM)
लाइव स्ट्रीमिंग FANCODE

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (AFG vs BAN Head-to-Head)

  • मैच: 2

  • अफगानिस्तान ने जीते: 1

  • बांग्लादेश ने जीते: 1

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म (AFG vs BAN Recent Form)

अफगानिस्तान: L, L, W, D, L

बांग्लादेश: L, W, L, W, W

पिच रिपोर्ट (AFG vs BAN Pitch Report- शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी)

शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी AFG vs BAN एकमात्र टेस्ट मैच की मेजबानी करने को तैयार है। टेस्ट मैचों में यहां मैच के पहले और दूसरे दिन बल्लेबाजी आसान नजर आई है मैच के तीसरे चौथे दिन गेंदबाजों को पिच से काफी मदद मिलती है। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी का चुनाव कर सकती है। पिच रिपोर्ट के आधार पर AFG vs BAN Today Match Prediction में पेसर्स अहम भूमिका निभाएंगे।

यहां अब तक 15 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिनके आंकड़े इस प्रकार हैं:

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 53%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत 13%
पहली पारी का औसत स्कोर 360
दूसरी पारी का औसत स्कोर 341
तीसरी पारी का औसत स्कोर 274
चोथी पारी का औसत स्कोर 136
पिच अनुकूल स्पिनर्स के लिए अनुकूल (51%)

AFG vs BAN Today Match Prediction – संभावित स्कोर

सिनारियो 1: अगर अफगानिस्तान पहले बल्लेबाजी करती है

  • पहली पारी का अनुमानित स्कोर: 240-260

  • दूसरी पारी का अनुमानित स्कोर: 125-150

  • मैच परिणाम: बांग्लादेश की जीत की संभावना


सिनारियो 2: अगर बांग्लादेश पहले बल्लेबाजी करती है

  • पहली पारी का अनुमानित स्कोर: 300-350

  • दूसरी पारी का अनुमानित स्कोर: 220-250

  • मैच परिणाम: बांग्लादेश की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (AFG vs BAN Playing XI Today)

अफगानिस्तान प्लेइंग-XI

अब्दुल मलिक, सेदिक अटल, हशमतुल्लाह शाहिदी, रहमत शाह ©, इस्मत आलम, अफसर ज़ज़ई (विकेट कीपर), शाहिदुल्लाह कमाल, ज़िया उर रहमान, कैस अहमद, मोहम्मद सलीम सफी, ज़िया उर रहमान शरीफी

बांग्लादेश प्लेइंग-XI

तनजीद हसन, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शान्तो ©, मुसफिकुर रहीम, तौहीद ह्रदय, लिटन दास (विकेट कीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, शोरीफुल इस्लाम, हसन महमूद, एबादोत हुसैन

टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (AFG vs BAN Key Players)

टॉप बल्लेबाज

  • तौहीद ह्रदय बांग्लादेश टीम के प्रमुख बल्लेबाजों में से हैं। इन्होंने अपने पिछले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ 350 रन की शानदार पारी खेली है। इस मैच में भी यह अच्छी पारी खेल सकते हैं।

  • मेहदी हसन मिराज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली श्रृंखला में सबसे ज्यादा 192 रन बनाए थे। इस मैच में भी ये बांग्लादेश टीम की ओर से प्रमुख खिलाड़ी की भूमिका में होंगे।

टॉप गेंदबाज

  • ज़िया उर रहमान ने AFG टीम की ओर से जिंबॉब्वे के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में अच्छे गेंदबाजी का प्रदर्शन किया था। इस मैच में भी अफगानिस्तान को इनसे अच्छी गेंदबाजी की उम्मीद है।

  • हसन महमूद ने पिछली टेस्ट श्रृंखला में बांग्लादेश की तरफ से सबसे ज्यादा 13 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी बांग्लादेश टीम की ओर से प्रमुख गेंदबाज रहेंगे।

AFG vs BAN Win Probability- किस टीम का पलड़ा भारी?

बांग्लादेश टीम ने पिछली टेस्ट श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया को अच्छी टक्कर दी है जिससे टीम का मनोबल बढ़ा है। इसके अलावा बांग्लादेश टीम की बल्लेबाजी यूनिट में गहराई है और पेस अटैक भी मजबूत है। दूसरी तरफ अफगानिस्तान टीम इस टेस्ट मैच में अपने युवा खिलाड़ियों के साथ उतर रही है। ऐसे में हालिया फॉर्म और टीम संयोजन को देखते हुए बांग्लादेश को बढ़त मिलती है।

अफगानिस्तान के जीतने की संभावना: 40%

बांग्लादेश के जीतने की संभावना: 60%

यह भी पढ़ें: ICC ODI रैंकिंग में विराट कोहली को हुआ तगड़ा नुकसान, शुभमन गिल ने हासिल किया नंबर-1 का ताज

AFG vs BAN One-off Test 2026: दोनों टीमों का पूरा Squad

अफगानिस्तान (AFG) Squad

रहमत शाह (कप्तान), अब्दुल मलिक, सेदिकुल्लाह अटल, हशमतुल्लाह शाहिदी, इकराम अलीखाइल, मोहम्मद सलीम सफी, जिया उर रहमान अकबर, अफसर ज़ज़ई (विकेटकीपर), कैस अहमद, जिया उर रहमान शरीफी, यामिन अहमदज़ई

बांग्लादेश (BAN) Squad

नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तंज़ीद हसन तमीम, शादमान इस्लाम, सौम्या सरकार, मोमिनुल हक, मुशफिकुर रहीम, लिटन दास, तौहीद ह्रदय, जैकर अली, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, हसन महमूद, खालिद अहमद, एबादोत हुसैन, शोरीफुल इस्लाम

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।

Tagged:

bangladesh team Afghanistan Team AFG vs BAN Today Match Prediction AFG vs BAN One-off Test
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com