'उसकी उम्र को छोड़ों...' Vaibhav Sooryavanshi को लेकर कगिसो रबाडा ने कही ऐसी बात, जीत लिया करोड़ों हिंदुस्तानियों का दिल
Published - 30 May 2026, 02:03 PM
Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से तहलका मचाने वाले युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी इस समय हर तरफ छाए हुए हैं। महज 14-15 साल की उम्र में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट मंच पर दिग्गज गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाकर उन्होंने सबको हैरान कर दिया है।
उनकी इसी शानदार बल्लेबाजी को देखकर अब दुनिया के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों में से एक कगिसो रबाडा ने उनकी जमकर तारीफ की है। रबाडा का यह बयान तब आया है जब गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को बाहर का रास्ता दिका दिया है।
कगिसो रबाडा ने Vaibhav Sooryavanshi पर क्या कहा?

दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने जियोस्टार से बात करते हुए इस युवा भारतीय बल्लेबाज की दिल खोलकर तारीफ की। रबाडा ने कहा कि आपको उम्र को खिड़की से बाहर फेंक देना चाहिए।
यह मायने नहीं रखता कि वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) कितने साल के हैं, वह जो कर रहे हैं वह वाकई अद्भुत और हैरान करने वाला है।
रबाडा ने कहा कि जब कोई खिलाड़ी मैदान पर उतरकर बड़े-बड़े गेंदबाजों के सामने ऐसे शॉट खेलता है, तो उसकी उम्र नहीं बल्कि उसका टैलेंट देखा जाता है। रबाडा के इस बयान ने करोड़ों भारतीय क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया है।
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी का धमाकेदार प्रदर्शन
आईपीएल 2026 के इस सीजन में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने अपनी बल्लेबाजी से एक नया इतिहास रच दिया है। नीलामी में जब इस युवा खिलाड़ी को खरीदा गया था,
तब कई लोगों को उम्मीद नहीं थी कि उन्हें इतनी जल्दी प्लेइंग इलेवन में मौका मिलेगा। लेकिन मैदान पर आते ही उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से बड़े-बड़े गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए।
इस सीजन में उन्होंने पावरप्ले का बेहतरीन इस्तेमाल किया है और अपनी टीम को कई मैचों में तूफानी शुरुआत दिलाई है। उनकी बल्लेबाजी में गजब का आत्मविश्वास और टाइमिंग देखने को मिल रही है, जो इस उम्र के खिलाड़ी में दिखना बेहद दुर्लभ है।
IPL 2026 के बाद सिर्फ और सिर्फ इन 2 खिलाड़ियों को रिलीज करेगी RCB, पूरे सीजन बने रहे टीम के लिए बोझ
कम उम्र में बड़े मंच पर छाए वैभव
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने यह साबित कर दिया है कि क्रिकेट के खेल में उम्र केवल एक नंबर है। इतनी छोटी सी उम्र में दुनिया के सबसे बेहतरीन स्पिनरों और तेज गेंदबाजों का सामना बिना किसी डर के करना उनकी मानसिक मजबूती को दिखाता है।
क्रिकेट दिग्गजों के अनुसार वैभव भारत के भविष्य के एक बहुत बड़े सुपरस्टार बनने की राह पर हैं। रबाडा जैसे अनुभवी विदेशी खिलाड़ी से मिली इस तारीफ के बाद निश्चित रूप से इस युवा बल्लेबाज का मनोबल सातवें आसमान पर होगा, और फैंस को आगे भी उनसे ऐसी ही विस्फोटक पारियों की उम्मीद रहेगी।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर