IPL 2026 के बाद सिर्फ और सिर्फ इन 2 खिलाड़ियों को रिलीज करेगी RCB, पूरे सीजन बने रहे टीम के लिए बोझ

Published - 30 May 2026, 09:29 AM

RCB

RCB : आईपीएल 2026 में डिफेंडिंग चैंपियन RCB ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरे साल फाइनल में जगह बना ली है। क्वालिफायर-1 में गुजरात टाइटंस को 92 रनों से हराकर टीम ने खिताब जीतने की अपनी दावेदारी और मजबूत कर दी।

कप्तान रजत पाटीदार की अगुवाई में विराट कोहली, भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड जैसे खिलाड़ियों ने पूरे सीजन बेहतरीन प्रदर्शन किया।

हालांकि टीम की इस सफलता के बीच कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे, जो मिले मौकों का फायदा नहीं उठा सके। उनका प्रदर्शन पूरे सीजन निराशाजनक रहा, जिसके चलते वे टीम पर बोझ साबित हुए।

ऐसे में माना जा रहा है कि आरसीबी मैनेजमेंट अगले सीजन से पहले इन खिलाड़ियों को रिलीज करने का फैसला ले सकती है। आइए जानते हैं कौन हैं वो दो खिलाड़ी, जो आईपीएल 2026 में पूरी तरह फ्लॉप रहे।

इन 2 खिलाड़ियों को रिलीज करेगी RCB

आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) भले ही फाइनल तक पहुंचने में सफल रही हो, लेकिन टीम में दो खिलाड़ी ऐसे हैं जिनका उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। इनमें सबसे बड़ा नाम जितेश शर्मा और रोमारियो शेफर्ड का है।

जितेश को टीम ने एक आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में बड़ी उम्मीदों के साथ मौका दिया था, लेकिन वह पूरे सीजन बल्ले से लगातार योगदान देने में नाकाम रहे। वहीं रोमारियो शेफर्ड भी ऑलराउंडर की भूमिका में प्रभाव छोड़ने में सफल नहीं हो सके। न तो उन्होंने बल्लेबाजी में मैच जिताऊ पारियां खेलीं और न ही गेंदबाजी में कोई खास असर डाला।

ऐसे में माना जा रहा है कि आईपीएल 2027 ऑक्शन से पहले RCB मैनेजमेंट टीम में बदलाव करते हुए इन दोनों खिलाड़ियों को रिलीज करने का फैसला ले सकती है, ताकि उनकी जगह अधिक प्रभावशाली खिलाड़ियों को शामिल किया जा सके।

जितेश शर्मा का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन

आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन करने वाले जितेश शर्मा से RCB को इस सीजन भी बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश पूरे सीजन रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए और टीम के लिए कोई बड़ी मैच जिताऊ पारी नहीं खेल पाए।

आईपीएल 2026 में जितेश शर्मा ने 15 मैचों में सिर्फ 105 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 11.67 का रहा, जबकि स्ट्राइक रेट 129.63 रहा। उनका सर्वोच्च स्कोर 23 रन रहा और पूरे सीजन वह एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके।

मिडिल ऑर्डर में लगातार खराब प्रदर्शन के कारण आरसीबी को कई मुकाबलों में परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे में माना जा रहा है कि फ्रेंचाइजी आईपीएल 2027 ऑक्शन से पहले जितेश शर्मा को रिलीज करने का बड़ा फैसला ले सकती है।

रोमारियो शेफर्ड का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन

आईपीएल 2025 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और उपयोगी गेंदबाजी से प्रभावित करने वाले रोमारियो शेफर्ड का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में काफी फीका रहा।

आरसीबी ने उन्हें फिनिशर और तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की भूमिका में कई मौके दिए, लेकिन वह टीम की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके।बल्लेबाजी की बात करें तो शेफर्ड ने 14 मैचों में 83 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 20.75 और स्ट्राइक रेट 125.76 रहा। उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 23 रन रहा।

वहीं गेंदबाजी में भी उनका प्रदर्शन साधारण रहा। शेफर्ड ने 14 मैचों में सिर्फ 7 विकेट हासिल किए। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 11.92 रहा। ऐसे में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में उम्मीद के मुताबिक योगदान नहीं दे पाने के कारण ऐसे में RCB टीम मैनेजमेंट रोमारियो शेफर्ड आईपीएल 2027 ऑक्शन से पहले रिलीज कर सकते हैं।

ये भी पढ़े : दुनिया का इकलौता गेंदबाज जिसने Vaibhav Suryavanshi के खिलाफ डाला मेडन ओवर, नाम जानकर रह जाएंगे हैरान

Tagged:

RCB jitesh sharma cricket news Romario Shepherd IPL 2027
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

रजत पाटीदार

31 मई
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com