दुनिया का इकलौता गेंदबाज जिसने Vaibhav Suryavanshi के खिलाफ डाला मेडन ओवर, नाम जानकर रह जाएंगे हैरान

Published - 29 May 2026, 03:50 PM | Updated - 29 May 2026, 03:52 PM

vaibhav sooryavanshi

Vaibhav Suryavanshi : IPL में अक्सर बल्लेबाजों के तूफानी प्रदर्शन की चर्चा होती है, लेकिन कभी-कभी गेंदबाज भी ऐसा कमाल कर देते हैं कि हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लेते हैं. ऐसा ही एक गेंदबाज आईपीएल 2026 में सामने आया है, जिसने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) जैसे खिलाड़ी के ना सिर्फ रन रोके बल्कि विकेट भी हासिल किया.

दिलचस्प बात यह है कि जब जसप्रीत बुमराह, पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क जैसे खिलाड़ी वैभव के सामना करने में विफल रहे. वहीं, उस गेंदबाज ने ऐसा कारनामा कर सभी को हैरान कर दिया है.

इस गेंदबाज के आगे Vaibhav Suryavanshi का नहीं चला बल्ला

Vaibhav Suryavanshi

दरअसल, सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) के सामने जायंट्स के तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने मेडन ओवर डाला था. यह मुकाबला 22 अप्रैल को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया था, जहां लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान की टीमें आमने-सामने थीं.

इस मैच में LSG के गेंदबाज मोहसिन खान ने वैभव को खेलने का मौका नहीं दिया, वह उनपर हावी रहे. जिस कारण सूर्यवंशी सिर्फ 11 गेंदों में 8 रन बनाकर सस्ते में ही पवेलियन लौट गए. इस सीजन में यह पहली बार हुआ जब वैभव इतनी जल्दी आउट हो गए. खास बात यह थी कि वैभव के सामने मोहसिन खान ने मेडन ओवर डाला था.

वैभव ने बनाए 680 रन

वैभव सूर्यवंशी मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. फैंस से लेकर क्रिकेट एक्सपर्ट तक उनकी बल्लेबाजी के कायल हो गए हैं. आरआर के 15 साल के ओपनर ने अभी तक 15 मुकाबले खेले हैं. जिनमें उन्होंने तूफानी बैटिंग करते हुए 45.33 की औसत और 242.86 की स्ट्राइक से 680 रन बनाए हैं. इसके अलावा वह इस सीजन में ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाए हुए हैं.

मोहसिन खान की बात करें तो उन्होंने IPL 2026 में लखनऊ के लिए कुल 7 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 20.73 की एवरेज और 8.14 की इकोनॉमी से 11 विकेट चटकाए हैं. उनका बेस्ट स्कोर 5/23 रहा.

इस IPL स्टार के फैन हुए लीजेंड Sunil Gavaskar, इसकी वकालत करते हुए बोले 'उसे इंग्लैंड टी20 सीरीज में जरुर चुनो....'

GT vs RR में होगी कड़ी टक्कर

वहीं, राजस्थान ने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) की 97 रनों की पारी के बलबूते एलिमिनेटर में जीत हासिल कर दूसरे क्वालिफायर में अपनी जगह बनाई. अब RR का मुकाबला गुजरात से है. दोनों टीमों के बीच टक्कर न्यू चंडीगढ़ में होगी.

अगर बारिश खलल ना डाले तो चांसेस हैं कि राजस्थान यह मैच जीतकर फाइनल में पहुंच सकती है. लेकिन अब देखना यह होगा कि RR vs GT से में से कौन मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाता है.

खिलाड़ियों पर सख्त हुआ BCCI, चश्मा पहनने पर भी लगाया बैन, वजह बेहद चौंकाने वाली

Tagged:

GT vs RR mohsin khan Vaibhav Suryavanshi IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com