खिलाड़ियों पर सख्त हुआ BCCI, चश्मा पहनने पर भी लगाया बैन, वजह बेहद चौंकाने वाली

Published - 29 May 2026, 02:54 PM | Updated - 29 May 2026, 02:56 PM

BCCI

BCCI: आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले बीसीसीआई ने बड़ा कदम उठाते हुए अचानक खिलाड़ियों के चश्मा पहनने पर बैन लगा दिया है. इस खबर ने सभी फ्रेंचाइजियों और खिलाड़ियों के भी होश उड़ा दिए हैं. दरअसल, बीसीसीआई (BCCI) की एंटी-करप्शन एंड सिक्योरिटी यूनिट (ACSU) ने मैच फिक्सिंग के बढ़ते मामलों को देखकर यह एक्शन लिया है.

BCCI ने चश्मे पहनने पर लगाया बैन

BCCI

बीसीसीआई (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने वाले खिलाड़ियों के साथ सभी सपोर्ट स्टाफ को आदेश दिया है कि कोई भी मैच के आसपास वाले खास एरिया में 'स्मार्ट ग्लास' और खुफिया कैमरे वाले सनग्लासेस नहीं पहनेगा. क्योंकि जांच एजेंसी को फाइनल से पहले कुछ ऐसे इनपुट्स मिले है, जिसकी वजह से मैच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और ज्यादा बढ़ा दिया गया है.

माना जा रहा है कि IPL 2026 फाइनल से पहले बीसीसीआई ने मैच फिक्सिंग को रोकने के लिए यह फैसला लिया है.

चश्मों के जरिये की जा सकती है मैच फिक्सिंग

एंटी-करप्शन यूनिट ने आदेश जारी किया है कि मैच के दिन कोई भी प्लेयर या स्टाफ 'प्लेयर एंड मैच ऑफिशियल एरिया' (PMOA) यानी ड्रेसिंग रूम और डगआउट के अंदर या किसी भी चश्मे या गॉगल्स का इस्तेमाल नहीं करेगा.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आजकल ऐसे चश्मे चलने लगे है जो कि वाई-फाई की मदद से लाइव-स्ट्रीमिंग करने, टेक्स्ट मैसेज भेजने-पाने और ऑडियो-वीडियो का आदान-प्रदान करने के लिए यूज किए जाते हैं. ऐसे में मैच फिक्सिंग का खतरा और ज्यादा बढ़ जाता है.

अब खिलाड़ियों और स्टॉफ को मैच के दिन मोबाइल और स्मार्ट वॉच की तरह ही अपने चश्मे जमा करवाने होंगे.

35, 40 या 50 करोड़..... IPL 2027 के ऑक्शन में Vaibhav Sooryavanshi की कितनी कीमत? Aakash Chopra ने कर दिया खुलासा

खिलाड़ियों और स्टाफ ने तोड़े नियम

हालांकि, इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की शुरूआत से पहले बीसीसीआई ने आठ पेज की गाइडलाइन जारी की थी. जिसमें खिलाड़ियों, टीम मालिकों और अधिकारियों द्वारा गंभीर प्रोटोकॉल उल्लंघन का जिक्र किया गया था.

वहीं, BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने सभी फ्रेंचाइजियों को ईमेल भेजा था था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि सीजन में खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और टीम अधिकारियों द्वारा नियमों का उल्लघंन किया गया है. अगर आगे ऐसा ही चलता रहा तो लीग को नुकसान हो सकता है.

बता दें कि IPL 2026 में कई बार खिलाड़ियों के ऐसे वीडियो सामने आए जिन्होंने लीग को बदनाम करने का काम किया. डग आउट में रियान पराग का खुलेआम वीडियो सामने आया, जिसमें वह वैपिंग का इस्तेमाल करते हुए दिखाई दिए, वहीं, राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर लाइव मैच के दौरान टीम डगआउट में वैभव सूर्यवंशी के साथ मोबाइल चलाते हुए नजर आए.

इस IPL स्टार के फैन हुए लीजेंड Sunil Gavaskar, इसकी वकालत करते हुए बोले 'उसे इंग्लैंड टी20 सीरीज में जरुर चुनो....'

Tagged:

bcci IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com