35, 40 या 50 करोड़..... IPL 2027 के ऑक्शन में Vaibhav Sooryavanshi की कितनी कीमत? Aakash Chopra ने कर दिया खुलासा
Published - 29 May 2026, 02:11 PM | Updated - 29 May 2026, 02:13 PM
Table of Contents
Vaibhav Sooryavanshi : आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्ले से धूम मचाई हुई है. उन्होंने अपने बल्ले से इस सीजन कई रिकॉर्ड बनाए भी, और तोड़े भी. अब तक उन्होंने 15 मैचों में 45.33 की औसत और 242.86 के स्ट्राइक रेट से 680 रन बनाए हैं. साथ ही इस सीजन में वह ऑरेंज कैंप पर भी कब्जा जमाए हुए हैं. वहीं, एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उनकी 97 रनों की पारी की बदौलत ही RR क्वालीफायर में पहुंचने में कामयाब रही.
इसी बीच चर्चा होने लगी है कि अगर वैभव (Vaibhav Sooryavanshi) ऑक्शन की टेबल पर आए तो उन्हें कितनी बड़ी रकम मिल सकती है? इसका जबाव दिग्गज भारतीय बल्लेबाज और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने हाल ही में दिया है.
ऑक्शन में जाएंगे Vaibhav Sooryavanshi ?
दरअसल, वैभव (Vaibhav Sooryavanshi) की बैटिंग के फैन हो चुके आकाश चोपड़ा ने उनके बारे में बात करते हुए माना है अगर पहले तो राजस्थान रॉयल्स उन्हें अपने साथ जुड़े रखने के लिए कुछ भी करेगी. अगर फिर भी उनका नाम ऑक्शन में आता है तो वह आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी बन सकता है.
इसमें कोई डाउट नहीं है. आकाश चोपड़ा की माने तो RR किसी भी हाल में 15 साल के वंडर बॉय को खोना नहीं चाहेगी. उसे टीम के साथ जोड़े रखने के लिए उसकी हर शर्त भी पूरी कर सकती है.
50 करोड़ में बिकेंगे वैभव?

वहीं, नीलामी में खिलाड़ियों की भारी-भरकम कीमत पर बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा का कि ''अगर ऋषभ पंत 27 करोड़ में बिके थे तो वैभव 30 करोड़ में जाएगा. कोई भी टीम उसे लेने के लिए पहले ही 30 करोड़ लेकर बैठेगी, और हो सकता है कोई 33 करोड़ तक की भी बोली लगा दे. तो ऐसे में युवा बल्लेबाज सारे रिकॉर्ड तोड़ सकता है.
ऐसे में वैभव के 30, 32, 33 करोड़ पक्के. हालांकि, यह टीमों के टोटल पर्स पर निर्भर करता है. अगर किसी टीम के पास 200 करोड़ की पर्स है तो क्या पता उसे 50 करोड़ भी मिल सकते हैं.''
वैभव ने खेली 97 रनों की पारी
आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए 15 वर्षीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी बैटिंग की. उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ महज 29 गेंदों में 97 रनों की तूफानी पारी खेली. उनकी इस इनिंग में 12 छक्के और 5 चौके भी शामिल रहे.
जिसकी बदौलत आरआर क्वालीफायर में पहुंचने में कामयाब रही. अब एक बार फिर से युवा बल्लेबाज से क्वालीफायर-2 में गुजरात के खिलाफ बड़ी पारी खेलने की उम्मीद है.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर