Hardik Pandya के बाद अब इन 4 में से कोई एक बन सकता मुंबई इंडियंस का कप्तान, इन्हीं में से एक की खुलेगी लॉटरी
Published - 29 May 2026, 12:45 PM
Table of Contents
Hardik Pandya : आईपीएल में मुंबई इंडियंस हमेशा से एक सफल और मजबूत टीम रही है, लेकिन IPL 2026 में टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा. हार्दिक पांड्या की कप्तानी को लेकर काफी सवाल खड़े हुए . अब सीजन के फाइनल से पहले ही मुंबई इंडियंस के कैप्टन बदले जाने की चर्चा जोरों पर होने लगी है.
कई मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है की पांड्या की जगह किसी अन्य खिलाड़ी को एमआई की कप्तानी सौंपी जा सकती है. ऐसे में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के बाद अब टीम को नए कैप्टन की तलाश है, और इस रेस में चार बड़े नाम सामने आ रहे हैं. चलिए तो जानते हैं किसी मिल सकती है टीम की बागडोर.
Hardik Pandya के बाद अब कप्तान के रूप में इन 4 नामों पर चर्चा
1. तिलक वर्मा

लिस्ट में पहला नाम तिलक वर्मा का है, वह मुंबई इंडियंस का भविष्य माने जा रहे है. उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी शानदार बल्लेबाजी से पहचान बनाई है. अब वह एमआई के भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक है. टीम मैनेजमेंट उन्हें लंबे समय के बाद उन्हें अब लंबे समय के लिए कप्तान के रूप में देख रहे हैं.
वह मुंबई इंडियंस में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की जगह ले सकते हैं. हालांकि, तिलक के पास कप्तानी का कम अनुभव है, जो कि उनके लिए बड़ी चुनौती बन सकता है. हालांकि, तिलक मुंबई में 2022 से MI से जुड़े हुए हैं, ऐसे में मैनेजमेंट का उन्हें भरपूर शात मिलेगा.
2. जसप्रीत बुमराह
सूची में दूसरा नाम जसप्रीत बुमराह का है. वह मुंबई इंडियंस के सबसे अनुभवी और भरोसेमंद गेंदबाज हैं. उन्होंने कई बार मुश्किल परिस्थितियों में टीम को निकाला है. उनका शांत स्वभाव और मैच की मजबूत समझ उन्हें बेहतर कप्तान बना सकती है.
साथ ही बुमराह सीनियर खिलाड़ी है, जिन्हें टीम की कमियां और मजबूती दोनों मालूम है. ऐसे में बुमराह हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का अच्छा विकल्प हो सकते हैं. अगर मुंबई मैनेजमेंट अनुभव को प्राथमिकता देता है तो कप्तानी के रेस में तेज गेंदबाज का नाम सबसे आगे हो सकता है.
3. सूर्यकुमार यादव
लिस्ट में तीसरा नाम सूर्यकुमार यादव का नाम है. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी, मैदान पर आत्मविश्वास और तुंरत फैसला लेना उन्हें अन्य खिलाड़ियों से खास बनाता है. सूर्या मुंबई के वो खिलाड़ी है, जो लगभग 9 सालों से टीम के साथ जुड़े हुए हैं. ऐसे में उन्होंने अपने सामने बहुत उतार-चढ़ाव देखें हैं.
ऐसे में टी20 फॉर्मेट में उनका अनुभव और खेल की समझ टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. वह एक आक्रामक कप्तान के रूप में MI के बेहतरीन कप्तानी साबित हो सकते हैं. इसलिए मैनेजमेंट हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की जगह सूर्या के नाम पर विचार कर सकता है.
इस बड़ी वजह के चलते RR vs GT क्वालीफायर-2 मुकाबला होगा रद्द! अब ये टीम खेलेगी RCB के साथ फाइनल
4. रोहित शर्मा
वहीं रोहित शर्मा इस लिस्ट में आखिरी हैं, जिन्होंने मुंबई इंडियंस को पांच बार IPL चैपिंयन बनाया है. उनकी कैप्टेंसी में MI की गिनती आईपीएल की खतरनाक टीमों में होती थी. लेकिन जब से हिटमैन को कप्तानी से हटाया गया है तब से टीम के प्रदर्शन में गिरावट आई है. ऐसे में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के बाद रोहित शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है.
उनका अनुभव और नेतृत्व क्षमता फिर से टीम को ऊंचाइयों पर पहुंचा सकती है. हालांकि, टीम अब भविष्य की ओर देखते हुए फैसला लेगी. इसलिए दोबारा रोहित शर्मा का कप्तान बनना मुश्किल लग रहा है.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर