इस बड़ी वजह के चलते RR vs GT क्वालीफायर-2 मुकाबला होगा रद्द! अब ये टीम खेलेगी RCB के साथ फाइनल

Published - 29 May 2026, 11:28 AM

RR vs GT

RR vs GT: आईपीएल 2026 अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है. राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर क्वालीफायर 2 में जगह बनाई थी. अब आरआर का मुकाबला गुजरात टाइटन्स (RR vs GT) से हैं. दोनों टीमों की भिड़त 29 मई मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाली है. लेकिन उससे पहले मौसम ने दोनों टीमों के बीच टेंशन बढ़ा दी है.

बारिश की वजह से रद्द होगा RR vs GT मैच!

RR Vs GT

राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटन्स (RR vs GT) मुकाबले से पहले अचानक मुल्लांपुर का मौसम का मिजाज बदल गया है. ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, 29 मई का भारी बारिश की संभावना जताई जा रहा है. साथ ही तेज हवाएं, आंधी तूफान और ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी कर दिया गया है.

ऐसे में यह हाई वोल्टेज मकुबाला रद्द हो सकता है. अब सबसे बड़ा यह सवाल यह है कि अगर बारिश की वजह से हाई वोल्टेज मुकाबला नहीं होता है तो किस टीम को फायदा होगा.

कौन सी टीम पहुंचेगी फाइनल में?

बता दें कि ऐसे में गुजरात टाइटन्स का फाइनल में जाना तय है. क्योंकि किसी भी क्वालीफायर मुकाबले के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया है. जबकि आईपीएल 2026 के नियमनुसार फाइनल के लिए रिजर्व डे तय किया गया है.

लिहाजा, लीग स्टेज मुकाबले बेहतर प्रदर्शन के साथ खत्म करने वाली ही टीम को फाइनल का टिकट मिलेगा.गुजरात टाइटन्स ने लीग चरण 18 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर खत्म किया था.

जबकि, आरआर 16 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर रही थी. ऐसे में ज्यादा अंकों के साथ टॉप 2 में रहने वाली GT फाइनल में पहुंच जाएगी.

बड़ी रिपोर्ट आई सामने, आख़िरकार Hardik Pandya की कप्तानी पद से छुट्टी! अब ये खिलाड़ी होगा टीम का नया कैप्टन

गुजरात की लगी लॉटरी

फैंस की नजरें अब मुल्लांपुर के मौसम पर बनी है. कोई भी नहीं चाहता है कि यह मुकाबला रद्द हो. क्योंकि रास्थान रॉयल्स ने इस वक्त शानदार फॉर्म में है, और अगर बारिश की वजह से मैच नहीं होता है तो टीम बिना खेले टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. वहीं, लीग स्टेज में शानदार प्रदर्शन करने वाली गुजरात सीधा फाइनल में पहुंच जाएगी.

शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम गुजरात की टक्कर फाइनल में आरसीबी से है. दोनों टीमों के बीच आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

अब देखना यह दिलचस्प होगा कि RCB लगातार दूसरी बार भी आईपीएल की ट्रॉफी उठाती है या गिल की कप्तानी में गुजरात इस बार चैपिंयन बनती है. फिलहाल, क्रिकेट प्रेमियों की नजरें RR vs GT मैच पर बनी हुई है.

IND W vs ENG W: Jemimah Rodrigues के तूफान में उड़ी इंग्लैंड, भारत ने पहले टी20 में 38 रन से दर्ज की धमाकेदार जीत

Tagged:

RR vs GT IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

2022 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में

31 मई
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com