बड़ी रिपोर्ट आई सामने, आख़िरकार Hardik Pandya की कप्तानी पद से छुट्टी! अब ये खिलाड़ी होगा टीम का नया कैप्टन

Published - 29 May 2026, 09:40 AM

Hardik Pandya

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या के लिए आईपीएल 2026 किसे बुरे सपने से कम नहीं रहा है. उनकी कैप्टेंसी के साथ निजी प्रदर्शन भी सवालों के घेरे में रहा. अब IPL 2026 पूरी तरह से खत्म भी नहीं हुआ है कि खबरें आने लगी है कि मुंबई उन्हें कप्तानी से हटा सकती है. सीजन के दौरान भी मैनेजमेंट हार्दिक (Hardik Pandya) की कैप्टेंसी से खुश नहीं था. ऐसे में कई मीडिया सोर्स ने कंफर्म किया है कि अगले सीजन में MI की बागडोर किसी अन्य खिलाड़ी के हाथों में हो सकती है.

Hardik Pandya से छिनी जाएगी कप्तानी!

Hardik Pandya

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के अंडर 14 मैच खेले थे, जिनमें सिर्फ 4 में ही जीत दर्ज की थी. जिस कारण टीम अंक तालिका में 9वें पायदान पर रही. वहीं, सीजन के बीच में हार्दिक की कैप्टेंसी छिने जाने की बहस छिड़ गई थी.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, MI में अभी तीन लोगों को ही इस बात की जानकारी है कि हार्दिक की कप्तानी जा सकती है. एक सूत्र ने कहा कि, सीजन के दौरान ही ऐसा लग गया था कि मैनेजमेंट उन्हें कैंप्टन बनाए रखना नहीं चाहता है. इस बात की भनक सबसे पहसे राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सीजन के आखिरी गेम में कोचिंग स्टाफ के द्वारा पता लगी.

सोर्स ने आगे बताया कि, कोचिंग स्टाफ सीनियर प्लेयर्स को यह मैसेज देना चाहता था कि वह जहां भी खेले, उन्हें कोचिंग के लिए तैयार रहना चाहिए. सीजन के दौरान ऐसे कई बार हुआ जब, कोचिंग स्टाफ ने कुछ कहा और प्लेयर्स ने फॉलो नहीं किया.

हार्दिक को रिलीज करेगी MI?

मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी का कहना है कि आने वाले सीजन से पहले फ्रेंचाइजी को इन सवालों पर सोचने की जरूरत है कि उनके पास कप्तान के रूप में कितने ऑप्शन हैं, और एक खिलाड़ी के तौर पर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को क्या टीम में बनाए रखा जा सकता है या नहीं.

वहीं, अन्य सोर्स ने कहा, मुंबई इस आईपीएल 2026 में अन्य टीमों की तरह पावरप्ले का फायदा नहीं उठा पाई. हम समय के साथ आगे बढ़ने में विफल रहे.

आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज से बाहर होंगे हार्दिक-जसप्रीत! सूर्याकुमार यादव से भी छिन सकती है कप्तानी

MI किसे बनाएगी नया कप्तान?

सबसे बड़ा सवाल यह है कि हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के बाद कौन बन सकता है मुंबई इंडियंस का कप्तान? बता दें कि टीम के पास फिलहाल जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव के रूप में दो बेहतरीन विकल्प है. ऐसे में अंबानी फैमिली इन दोनों में से किसी एक को कैप्टन बना सकती है. अगर मुंबई इन दो खिलाड़ियों के साथ नहीं जाती है तो आईपीएल 2027 से पहले मेगा ऑक्शन में नए सिरे से टीम बनाई जा सकती है.

मुंबई इंडियंस ने इस बार हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा को रिटेन किया था. लेकिन अब फैंस के साथ क्रिकेट एक्सपर्ट की नजरें इस बात पर है कि MI इस बार किस-किस खिलाड़ी को रिटेन करती है, और किसे रिलीज. खासतौर से पांड्या को. हालांकि, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि एमआई क्या फैसला लेती है.

पैट कमिंस नहीं, IPL 2027 में ये खिलाड़ी होगा SRH का कप्तान! काव्या मारन सौंपेगी टीम की कमान

Tagged:

hardik pandya Mumbai Indians IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

गुजरात के लिए 2022 में

31 मई
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com