आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज से बाहर होंगे हार्दिक-जसप्रीत! सूर्याकुमार यादव से भी छिन सकती है कप्तानी
Table of Contents
Suryakumar Yadav : भारतीय क्रिकेट टीम की आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज को लेकर कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक चयनकर्ता इस दौरे पर टीम इंडिया के टी20 सेटअप में बड़े बदलाव कर सकते हैं।
लगातार क्रिकेट खेल रहे सीनियर खिलाड़ियों को आराम देने की योजना बनाई जा रही है, जिसके चलते हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह जैसे स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर रह सकते हैं।
वहीं सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कप्तानी को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं और उन्हें कप्तानी से हटाकर इस खिलाड़ी को कप्तानी सौपी जा सकती हैं।
हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को मिल सकता है आराम
रिपोर्ट्स के अनुसार टीम मैनेजमेंट हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए उन्हें इस टी20 सीरीज से आराम दे सकता है।
दोनों खिलाड़ी पिछले काफी समय से लगातार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल खेल रहे हैं। खासतौर पर बुमराह को लेकर बीसीसीआई बेहद सतर्क नजर आता है क्योंकि वह भारत के सबसे महत्वपूर्ण तेज गेंदबाजों में शामिल हैं।
आने वाले बड़े टूर्नामेंटों को देखते हुए चयनकर्ता किसी भी प्रकार का फिटनेस रिस्क नहीं लेना चाहते। वहीं हार्दिक पांड्या को भी एक अहम ऑलराउंडर के तौर पर लंबे समय तक फिट रखना टीम की प्राथमिकता मानी जा रही है।
Suryakumar Yadav की बल्लेबाजी फॉर्म बनी चिंता, कप्तानी पर शुरू हुई चर्चा

टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं। बतौर कप्तान उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है और उनकी कप्तानी में भारत ने एक भी टी20 सीरीज नहीं गंवाई। इतना ही नहीं, टीम इंडिया ने उनके नेतृत्व में एशिया कप 2025 और टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब भी अपने नाम किया था।
हालांकि बल्लेबाजी में उनकी हालिया फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। लगातार खराब प्रदर्शन और बढ़ती उम्र को देखते हुए चयनकर्ता अब ऐसे कप्तान की तलाश में नजर आ रहे हैं, जो लंबे समय तक भारतीय टी20 टीम की जिम्मेदारी संभाल सके।
इसी वजह से ईशान किशन का नाम कप्तानी के लिए तेजी से चर्चा में आया है। माना जा रहा है कि अगर सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जाता है तो चयनकर्ता युवा कप्तान के रूप में ईशान किशन पर दांव खेल सकते हैं।
युवा खिलाड़ियों को मिल सकता है बड़ा मौका
संभावित स्क्वॉड में कई युवा खिलाड़ियों के नाम सामने आने से साफ संकेत मिल रहे हैं कि चयनकर्ता अब भविष्य की टीम तैयार करने पर ध्यान दे रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी, नितीश कुमार रेड्डी और प्रिंस यादव जैसे खिलाड़ियों को मौका मिलने की संभावना जताई जा रही है।
आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा है। वहीं नीतीश कुमार रेड्डी ने ऑलराउंड प्रदर्शन से खुद को मजबूत विकल्प के रूप में साबित किया है। तेज गेंदबाजी में प्रिंस यादव को भी भविष्य के निवेश के तौर पर देखा जा रहा है।
संभावित टीम में अनुभव और युवा जोश का संतुलन
आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ संभावित टीम में अनुभव और युवा खिलाड़ियों का अच्छा संतुलन देखने को मिल सकता है। संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, रिंकू सिंह और अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ी टीम को अनुभव देंगे, जबकि अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी और रजत पाटीदार जैसे युवा खिलाड़ी आक्रामक क्रिकेट खेलने की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।
गेंदबाजी विभाग में कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ी अहम भूमिका निभा सकते हैं। अगर यह टीम चुनी जाती है तो भारतीय क्रिकेट में एक नए टी20 ट्रांजिशन की शुरुआत देखने को मिल सकती है।