SRH में होगा बड़ा बदलाव! IPL 2027 से पहले काव्या मारन इन 2 स्टार खिलाड़ियों को दिखाएंगी बाहर का रास्ता

Published - 28 May 2026, 06:28 PM

IPL 2027

इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन यानी IPL 2027 को लेकर सनराइजर्स हैदराबाद के खेमे से बड़ी खबर सामने आ रही है। फ्रेंचाइजी की मालकिन काव्या मारन अगले सीजन के लिए एक बिल्कुल नई और धांसू रणनीति तैयार कर रही हैं।

कयास लगाए जा रहे हैं कि टीम मैनेजमेंट इस बार अपने दो सबसे बड़े और मैच जिताऊ विदेशी खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाने का मन बना चुका है। इसके साथ ही टीम की कप्तानी और बॉलिंग अटैक में भी आमूलचूल बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

पैट कमिंस और ट्रेविस हेड की हो सकती है छुट्टी

SRH

IPL 2027 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के फैंस के लिए चौंकाने वाली खबर यह है कि अगले सीजन में पैट कमिंस और ट्रेविस हेड की जोड़ी हैदराबाद की तरफ से खेलती हुई नजर नहीं आएगी।

फ्रेंचाइजी इन दोनों ही स्टार खिलाड़ियों को रिलीज करने की तैयारी में है। अब सवाल यह है कि कमिंस के जाने के बाद टीम की कमान कौन संभालेगा?

खबरों के मुताबिक, विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को हैदराबाद टीम का नया कप्तान बना सकती है। आपको बता आईपीएल 2026 में भी ईशान किशन ने शुरुआती फेज के दौरान कमिंस की गैरमौजूदगी में कप्तानी संभाली था।

जिस खिलाड़ी को अजिंक्य रहाणे ने किया IPL 2026 में इग्नोर, अब वापसी करते ही बल्लेबाज ने मचाया तहलका

इन खिलाड़ियों को रिलीज किया जा सकता है

हैदराबाद की टीम के लिए पिछले दो सीजन से स्पिन गेंदबाजी एक बहुत बड़ी कमजोरी साबित हुई है। इस मोर्चे पर टीम को लगातार नुकसान उठाना पड़ा है।

इसी वजह से IPL 2027 की नीलामी से पहले टीम मैनेजमेंट बड़ा फेरबदल करने जा रहा है। खबर है कि लियाम लिविंगस्टोन, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट और जीशान अंसारी जैसे खिलाड़ियों को टीम रिलीज करने वाली है।

इन खिलाड़ियों को हटाकर काव्या मारन ऑक्शन के लिए अपना बजट बड़ा करना चाहती हैं। इनके जगह टीम में उपयोगी खिलाड़ी को शामिल कर टीम को मजबूत करना चाहती है।

टी20 में टीम इंडिया को मिलेगा नया कप्तान! सूर्याकुमार यादव के बाद इस खिलाड़ी को सौंपी जा सकती है जिम्मेदारी

युवा गेंदबाजों ने IPL 2027 से पहले जीता दिल

सीजन की शुरुआत में हैदराबाद की गेंदबाजी बेहद अनुभवहीन लग रही थी, लेकिन मैदान पर युवाओं ने उम्मीद से बढ़कर प्रदर्शन किया। खासकर साकिब हुसैन और प्रफुल्ल हिंगे ने इस सीजन में अपनी रफ्तार और सटीक लाइन-लेंथ से सबको हैरान कर दिया।

इन युवाओं के हौसले को देखते हुए हैदराबाद ने IPL 2027 के लिए एक खास प्लान बनाया है। टीम की अगली रणनीति यह है कि वे ऑक्शन में दुनिया के सबसे बेहतरीन विदेशी और धाकड़ भारतीय गेंदबाजों को खरीदकर अपनी टीम में शामिल करेंगे।

Tagged:

pat cummins SRH Travis Head kavya maran IPL 2026 IPL 2027
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

तीन बार

वैभव सूर्यवंशी
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com