टी20 में टीम इंडिया को मिलेगा नया कप्तान! सूर्याकुमार यादव के बाद इस खिलाड़ी को सौंपी जा सकती है जिम्मेदारी

Published - 28 May 2026, 04:20 PM | Updated - 28 May 2026, 04:21 PM

Team India

Team India: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अब टीम इंडिया (Team India) के भविष्य को लेकर एक बहुत बड़ा फैसला लेने की तैयारी में है। हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीसीसीआई अब सीमित ओवरों मतलब व्हाइट बॉल क्रिकेट के लिए केवल एक ही कप्तान रखना चाहती है।

वर्तमान में सूर्याकुमार यादव भारत की टी20 टीम की कमान संभाल रहे हैं, लेकिन जल्द ही उनकी जगह एक युवा खिलाड़ी को यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि स्टार ओपनर शुभमन गिल हैं।

बीसीसीआई का व्हाइट बॉल टीम के लिए नया प्लान

Shubman Gill

बीसीसीआई के गलियारों से आ रही खबरों के मुताबिक, चयनकर्ता अब अलग-अलग कप्तानों की नीति को बदलना चाहते हैं। बोर्ड का मानना है कि वनडे और टी20 फॉर्मेट के लिए टीम इंडिया (Team India) का एक ही कप्तान होना चाहिए ताकि टीम में बेहतर तालमेल बना रहे।

शुभमन गिल पहले से ही वनडे टीम की कमान संभाल रहे हैं। ऐसे में बोर्ड का अगला कदम उन्हें टी20 टीम का कप्तान बनाना हो सकता है। यह फैसला भारतीय क्रिकेट को एक नई दिशा में ले जाने के लिए मास्टरस्ट्रोक साबित हो सकता है।

RR Playing XI: वैभव, जुरेल, जोफ्रा, जडेजा.... गुजरात के खिलाफ कुछ ऐसी हो सकती है राजस्थान की अंतिम एकादश

शुभमन गिल बन सकते हैं Team India के टी20 कप्तान

शुभमन गिल को कप्तान बनाने के पीछे सबसे बड़ा कारण आईपीएल 2026 में उनका बेहतरीन प्रदर्शन है। इस सीजन में गुजरात टाइटंस के कप्तान के तौर पर गिल ने बल्ले से तबाही मचाई है।

उन्होंने 13 से अधिक मैचों में 600 से ज्यादा रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 161 से ऊपर रहा है। मुश्किल समय में टीम को संभालना और दबाव में आकर कप्तानी पारी खेलना, गिल की बड़ी खासियत बनकर उभरी है।

उनके इसी शानदार फॉर्म और आक्रामक अंदाज ने सिलेक्टर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इसके अलावा उन्हें टी20 में नहीं खिलाने की सबसे बड़ी वजह टी20 में धीमी गति से रन बनाना रहा है।

अगर मंबई इंडियंस से कटा Hardik Pandya का पत्ता, तो ये 3 फ्रेंचाइजियां बना सकती हैं अपनी टीम का कप्तान

सूर्याकुमार यादव के बाद गिल क्यों हैं बेस्ट विकल्प?

सूर्याकुमार यादव ने टी20 में टीम इंडिया (Team India) के लिए शानदार नेतृत्व किया है, लेकिन भविष्य को देखते हुए बोर्ड लंबे समय के लिए एक कप्तान की तलाश में है।

शुभमन गिल की उम्र अभी कम है और वह खेल के तीनों फॉर्मेट में फिट बैठते हैं। गिल के पास गुजरात टाइटंस की कप्तानी का अच्छा अनुभव भी है।

वह मैदान पर शांत रहकर फैसले लेते हैं, जो महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज कप्तानों की याद दिलाता है। इन्हीं खूबियों के कारण उन्हें सूर्याकुमार के बाद टी20 का अगला कप्तान माना जा रहा है।

Tagged:

shubman gill team india Suryakumar Yadav
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

गुजरात टाइटंस

टेस्ट और वनडे
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com