अगर मंबई इंडियंस से कटा Hardik Pandya का पत्ता, तो ये 3 फ्रेंचाइजियां बना सकती हैं अपनी टीम का कप्तान

Published - 28 May 2026, 01:22 PM | Updated - 28 May 2026, 01:27 PM

Hardik Pandya

Hardik Pandya: मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2026 बेहद निराशाजक रहा है. टीम इंडिया अंक तालिका में नीचले क्रम पर रही थी. हालांकि, इसके पीछे की वजह हार्दिक पांड्या की खराब कप्तानी रही. उन्होंने कई मौकों पर ऐसे फैसले लिए जो कि टीम के लिए ठीक साबित नहीं हुए. साथ ही उनका निजी प्रदर्शन भी चर्चा का विषय रहा. अब माना जा रहा है कि हार्दिक को मुंबई से रिलीज किया जा सकता है.

वहीं, कुछ टीमें ऐसी हैं जो कि हार्दिक (Hardik Pandya) को अपनी टीम में शामिल करने का बेसब्री से इंतजार कर रही है. अगर 2027 आईपीएल से पहले मुंबई इंडियंस उन्हें रिलीज करने का फैसला करती है तो यह 3 टीमें उनपर दांव लगा सकती है.

यह 3 फ्रेंचाइजियां Hardik Pandya को टीम में कर सकती है शामिल

1. दिल्ली कैपिटल्स

Hardik Pandya

लिस्ट में पहला नाम दिल्ली कैपिटल्स का है. टीम ने IPL 2026 कुल 12 मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ 5 में जीत दर्ज की है. जबकि, 7 में हार का सामना करना पड़ा है. दिल्ली ने ऋषभ पंत को रिलीज करने के बाद अक्षर पटेल को कप्तानी सौंपी थी. लेकिन उनकी अगुवाई में भी टीम कुछ खास कमाल नहीं कर पाई.

दिल्ली कैपिटल्स अक्षर पटेल की कप्तानी में IPL 2026 के प्लेऑफ तक भी क्वालीफाई नहीं कर पाई. ऐसे में फ्रेंचाइजी फिर से नए कप्तान की तलाश में है जो उन्हें ट्रॉफी जीता सकें. अगर DC को हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को टीम में शामिल करने का मौका मिलता है, तो वह बिल्कुल पीछे नहीं हटेगी.

2. चेन्नई सुपर किंग्स

लिस्ट में दूसरा नाम चेन्नई सुपर किंग्स का है. फ्रेंचाइजी ने पिछले साल संजू सैमसन को धोनी के उत्तराधिकारी के रूप में टीम में शामिल किया था. लेकिन CSK को फिर से हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी को लेने का मौका मिलता है, तो वह इसे गंवाना नहीं चाहेगी. क्योंकि ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में टीम को खास सफलता हासिल नहीं हुई है.

वहीं, हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का मुंबई में प्रदर्शन छोड़ दे तो गुजरात को उन्होंने बतौर कप्तान आईपीएल 2022 का खिताब जिताया था. लिहाजा, CSK के लिए पांड्या बतौर कैप्टन एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं.

मुंबई इंडियंस से बंद होगा हार्दिक पांड्या का हुक्का-पानी! अब इस टीम के लिए आ सकते हैं खेलते नजर

3. कोलकाता नाइट राइडर्स

इस सूची में तीसरा और आखिरी नाम कोलकाता नाइट राइडर्स का है. केकेआर ने पहले अपने कप्तान श्रेयस अय्यर को रिलीज कर दिया था. जबकि, उन्होंने ट्रॉफी जिताई थी. इसके बाद टीम ने 2025 में अजिंक्य रहाणे को कैप्टन बनाया. लेकिन रहाणे के अंडर टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा.

इसके अलावा इस सीजन में केकेआर की परफॉर्मेस कुछ खास नहीं रहा. अब IPL 2027 से पहले KKR को नए कप्तान की तलाश होगी. ऐसे में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को टीम में शामिल करने का कोलकाता सुनहरा मौका नहीं छोड़ेगी.

टीम इंडिया के बाद अब IPL में भी बंद हुए Yuzvendra Chahal के लिए दरवाजे? अब प्रीति जिंटा भी साथ छोड़ने को तैयार

Tagged:

hardik pandya ipl Mumbai Indians kkr csk dc
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com