टीम इंडिया के बाद अब IPL में भी बंद हुए Yuzvendra Chahal के लिए दरवाजे? अब प्रीति जिंटा भी साथ छोड़ने को तैयार

Published - 28 May 2026, 12:09 PM | Updated - 28 May 2026, 12:10 PM

Yuzvendra Chahal

Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल के लिए आईपीएल 2026 कुछ खास नहीं रहा है. अब पंजाब के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद उन्हें टीम द्वारा रिलीज करने की चर्चा तेज हो गई है. चहल (Yuzvendra Chahal) इस सीजन खेल से ज्यादा मैदान के बाहर अपनी निजी जिंदगी को लेकर ज्यादा चर्चा में रहे.

अब कुछ विवादों के चलते उनका भविष्य पंजाब टीम में अनिश्चित हो गया है. क्रिकेट एक्सपर्ट का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन में चहल को प्रीति जिंटा टीम से रिलीज कर सकती है.

Yuzvendra Chahal पंजाब से होंगे रिलीज?

Yuzvendra Chahal

भारतीय टीम और पंजाब के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) का टीम से रिलीज होना तय लग रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूत्रों के अनुसार, जो ख़बरें सामने आ रही हैं, उनके मुताबिक पंजाब किंग्स अगले सीज़न के लिए युजवेंद्र चहल को रिटेन नहीं करेगी. उन्हें रिलीज़ कर दिया जाएगा.

क्रिकेट एक्सपर्ट का मानना है कि आगामी मेगा ऑक्शन को देखते हुए पंजाब अपनी रणनीति में बदलाव करना चाहेगी. चहल जैसे नामी खिलाड़ी को टीम रिलीज करके अपनी पर्स वैल्यू बढ़ा सकती है. जिससे टीम में नए खिलाड़ियों की भर्ती की जा सके.

आईपीएल 2026 में युजवेंद्र चहल का प्रदर्शन

युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के लिए कुल 14 मुकाबले खेले हैं, जिनमें उन्होंने 32.08 की औसत और 9.39 की इकोनॉमी से 385 रन लुटाते हुए 12 विकेट चटकाए हैं.

इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा 36 रन पर 3 विकेट. हालांकि, उनकी खराब फील्डिंग और कुछ छूटे हुए कैचों के कारण उन्हें उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली.

फाइनल मुकाबले के लिए सामने आई RCB की प्लेइंग-XI, साल्ट-कोहली ओपनर, नंबर-3-4-5 पर पड्डीकल, पाटीदार, डेविड

ट्रॉफी जीतने से चूकी पंजाब

पंजाब के लिए आईपीएल 2026 उतार-चढ़ाव से भरा रहा. शुरुआती 7 मैचों तक शानदार जीत दर्ज करने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम ने फिर लगातार 6 मैच हारे. जिस कारण पंजाब अंक तालिका में पिछड़ती चली गई और आखिरी 1 नंबर चूकने की वजह से प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई.

हालांकि, सीजन की शुरूआत से पहले पंजाब को IPL 2026 का प्रबल दावेदार माना जा रहा था. लेकिन टीम एक बार फिर से ट्रॉफी के करीब पहुंचने के बाद आईपीएल से बाहर हो गई. वहीं, अब माना जा रहा है कि अगले सीजन से पहले पंजाब एक्शन मोड़ में हैं, और ऐसे खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है. जिनका प्रदर्शन इस साल जीरो रहा.

GT vs RR Qualifier-2 LIVE: कब, कहां और कैसे फ्री में उठा सकते हैं मैच का लुत्फ? जानिए TV चैनल और मोबाइल ऐप की पूरी डिटेल

Tagged:

Yuzvendra Chahal PBKS IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

31 मई

लगभग 45 करोड़ रुपये
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com