GT vs RR Qualifier-2 LIVE: कब, कहां और कैसे फ्री में उठा सकते हैं मैच का लुत्फ? जानिए TV चैनल और मोबाइल ऐप की पूरी डिटेल
Published - 28 May 2026, 09:34 AM | Updated - 28 May 2026, 09:35 AM
Table of Contents
GT vs RR Qualifier-2: आईपीएल 2026 अपने समापन की ओर बढ़ रहा है, और अब बारी है एक बेहद अहम मुकाबले GT vs RR Qualifier-2 की. इस मैच को लेकर फैंस बेहद उत्साहित है, क्योंकि जो भी टीम यहां जीत दर्ज करेगी, वह सीधे फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी. ऐसे में हर क्रिकेट प्रेमी इस मुकाबले को मिस नहीं करना चाहता है, और जानना चाहते हैं कि इस बड़े मुकाबले को कब, कहां और कैसे देखा जा सकता है.
GT vs RR Qualifier-2: कब और कहां खेला जाएगा मैच ?

गुजरात बनाम राजस्थान क्वालिफायर-2 ( GT vs RR Qualifier-2) महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 29 मई शुक्रवार को खेला जाएगा. मैच की शुरूआत शाम 7:30 बजे से होगी , जबकि टॉस 7 बजे किया जाएगा.
यह मैच एक बड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, जो कि 38,000 हजार दर्शकों की क्षमता वाला है. ऐसे में यहां पर भारी भीड़ देखने को मिल सकती है. वहीं, दोनों ही टीमें इस अहम मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हैं और अपनी-अपनी मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ फाइनल में जगह बनाने के लिए भिड़ेगी.
GT vs RR: किस चैनल पर देखें लाइव?
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि गुजरात बनाम राजस्थान क्वालिफायर-2 ( GT vs RR Qualifier-2) का लाइव प्रसारण कहां देखा जा सकता है. तो चलिए तो बता देते हैं कि टीवी पर इस मुकाबले का सीधा प्रसारण Star Sports Network पर उपलब्ध होगा.
भारत में आईपीएल 2026 के सभी मैच स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) नेटवर्क के 5 मुख्य टीवी चैनलों और उनके संबंधित एचडी (HD) चैनलों पर प्रसारित किए जा रहे हैं. आप अपनी पसंदीदा भाषा के अनुसार इन चैनलों पर लाइव मैच का मजा ले सकते हैं.
यहां पर आप हिंदी, इंग्लिश समेत 12 भाषाओं में कमेंट्री का आनंद ले सकते हैं. अगर आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर मैच देखने का प्लान बना रहे हैं, तो यह आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प होगा. बड़ी स्क्रीन के साथ ही हर चौके-छक्के का मजा भी दोगुना हो जाएगा.
RR से मिली हार के बाद भावुक हुए Pat Cummins, वैभव सूर्यवंशी पर भड़ास निकालते हुए कह दी बड़ी बात
किस ऐप पर देखें मैच?
अगर आप टीवी पर नहीं देखे सकते हैं, तो मोबाइल और ऑनलाइन दर्शकों के लिए भी अच्छा विकल्प मौजूद है. गुजरात बनाम राजस्थान क्वालिफायर-2 ( GT vs RR Qualifier-2) मैच ती लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर भी उपलब्ध है.
आपको प्लेस्टोर से इस ऐप को डाउनलोड करना होगा और फिर आसानी से लाइव मैच का मजा ले सकते हैं. साथ ही आप स्मार्ट टीवी और लैपटॉप पर भी JioHotstar ऐप के जरिए मैच देखा जा सकता है.
Tagged:
GT vs RR IPL 2026 GT vs RR Qualifier-2ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर