RR से मिली हार के बाद भावुक हुए Pat Cummins, वैभव सूर्यवंशी पर भड़ास निकालते हुए कह दी बड़ी बात
Published - 28 May 2026, 03:30 AM | Updated - 28 May 2026, 03:41 AM
आईपीएल 2026 के हाई-प्रेशर एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के हाथों मिली करारी हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सफर समाप्त हो गया है। इस बेहद रोमांचक मैच में राजस्थान के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने हैदराबाद के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं।
मैच खत्म होने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) बेहद भावुक नजर आए। उन्होंने न सिर्फ विपक्षी टीम के युवा बल्लेबाज की जमकर तारीफ की, बल्कि अपनी टीम के पूरे सीजन के प्रदर्शन पर खुलकर बात की।
वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी पर Pat Cummins का बड़ा बयान

मैच के बाद जब सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) से वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने विपक्षी बल्लेबाज की जमकर सराहना की।
पैट कमिंस (Pat Cummins) ने कहा, वैभव ने सचमुच बहुत ही बेहतरीन बल्लेबाजी की। जब वह इस तरह से खेल रहे हों, तो आपके पास बतौर गेंदबाज ज्यादा विकल्प नहीं बचते हैं।
विकेट बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छी थी और गेंदबाजों के लिए गलती की गुंजाइश बहुत कम थी। अगर आप यॉर्कर डालने में थोड़ी सी भी चूक करते हैं, तो वह आपको बिल्कुल नहीं बख्शते। उनकी इस पारी को पूरा श्रेय जाता है।
टीम के लिए आई बुरी खबर, स्टार खिलाड़ी चोट के चलते होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से हुआ बाहर
पहले गेंदबाजी करने के फैसले पर नहीं है पछतावा
इस नॉकआउट मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसले पर पैट कमिंस (Pat Cummins) ने साफ किया कि उन्हें अपने फैसले पर कोई पछतावा नहीं है।
हैदराबाद के कप्तान ने कहा, मुझे पहले गेंदबाजी चुनने का कोई मलाल नहीं है। मैच के अंत तक पिच बहुत अच्छी खेल रही थी और बल्लेबाजी के लिए अनुकूल थी।
हमें पता था कि 240 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने के लिए बहुत सी चीजों का सही होना जरूरी था। हम रन रेट के मामले में पूरे मैच के दौरान रेस में बने हुए थे, लेकिन हमने गलत समय पर अपने महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए।
CSK नहीं बल्कि LSG में ट्रेड होंगे Hardik Pandya! इस विदेशी स्टार खिलाड़ी के साथ हो सकती अदला-बदली
युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन से खुश दिखे कमिंस
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस सीजन में प्लेऑफ तक पहुंची और पैट कमिंस (Pat Cummins) अपनी टीम के युवाओं से बेहद प्रभावित दिखे।
उन्होंने कहा कि हमारी टीम इस साल आईपीएल इतिहास की सबसे युवा टीमों में से एक थी जिसने प्लेऑफ में जगह बनाई। हमारे कोचिंग स्टाफ ने प्रफुल और साकिब जैसे बेहतरीन युवा टैलेंट को खोजा है,
जिन्होंने शानदार खेल दिखाया। पिछले तीन साल में हम दो बार प्लेऑफ में पहुंचे हैं। भले ही हम इस बार खिताब से चूक गए, लेकिन लड़कों ने पूरे साल जिस रवैये के साथ क्रिकेट खेला, मुझे उस पर गर्व है।"
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर