CSK नहीं बल्कि LSG में ट्रेड होंगे Hardik Pandya! इस विदेशी स्टार खिलाड़ी के साथ हो सकती अदला-बदली

Published - 28 May 2026, 12:39 AM | Updated - 28 May 2026, 12:50 AM

HARDIK PANDYA

इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन से पहले एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्य (Hardik Pandya) को लेकर क्रिकेट गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के मुताबिक, हर कोई मान रहा था कि वह चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बन सकते हैं। लेकिन अब कहानी में एक नया मोड़ आ गया है। ताजा अपडेट्स के अनुसार, हार्दिक पांड्य (Hardik Pandya) लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) में ट्रेड हो सकते हैं।

ऋषभ पंत की कप्तानी से नाखुश LSG मैनेजमेंट

HARDIK AND POORAN

लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए पिछला सीजन कुछ खास नहीं रहा। टीम के कप्तान ऋषभ पंत मैदान पर न तो अपने बल्ले से कोई कमाल दिखा पाए और न ही उनकी कप्तानी में वह धार नजर आई।

सूत्रों के मुताबिक, लखनऊ सुपर जाइंट्स का मैनेजमेंट ऋषभ पंत के इस लचर प्रदर्शन और उनकी कप्तानी के फैसलों से बिल्कुल भी खुश नहीं है।

यही वजह है कि फ्रेंचाइजी अब टीम के नेतृत्व में बड़ा बदलाव करने का मन बना चुकी है और एक नए लीडर की तलाश में है। हो सकता है ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स में वापस शामिल हो सकते हैं।

IPL हिस्ट्री का एकमात्र खिलाड़ी, जिसने ओपनिंग से लेकर नंबर-11 तक की बल्लेबाजी, नाम बेहद चौंकाने वाला

निकोलस पूरन के जगह Hardik Pandya को ले सकती है LSG

लखनऊ सुपर जाइंट्स की नजर अब मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर पर टिकी है। खबरों की मानें तो LSG मैनेजमेंट हार्दिक पांड्य (Hardik Pandya) को अपनी टीम में शामिल करने के लिए बहुत ज्यादा उत्सुक है।

वे उन्हें न सिर्फ टीम का हिस्सा बनाना चाहते हैं, बल्कि लखनऊ की कप्तानी भी सौंपने की तैयारी कर रहे हैं। इस बड़े बदलाव को अंजाम देने के लिए LSG मैनेजमेंट एक मेगा ट्रेड डील पर विचार कर रहा है।

इस डील के तहत लखनऊ के धाकड़ विदेशी बल्लेबाज निकोलस पूरन को मुंबई इंडियंस को सौंपा जा सकता है, जिसके बदले में हार्दिक पांड्य (Hardik Pandya) लखनऊ की टीम में आ जाएंगे।

4 बड़े कारण, क्यों सिर्फ और सिर्फ RCB ही बनेगी IPL 2026 की चैंपियन, अब कोहली की टीम को रोक पाना नामुमकिन

आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी साबित हो सकती है

अगर लखनऊ सुपर जाइंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच यह ट्रेड डील पक्की हो जाती है, तो यह आईपीएल इतिहास की सबसे सनसनीखेज अदला-बदली साबित होगी।

हार्दिक पांड्य (Hardik Pandya) के पास कप्तानी का बेहतरीन अनुभव है और वह गुजरात को अपनी कप्तानी में चैंपियन भी बना चुके हैं। ऐसे में LSG को उनके रूप में एक अनुभवी भारतीय कप्तान मिल जाएगा।

वहीं दूसरी तरफ, निकोलस पूरन जैसे विस्फोटक फिनिशर के आने से मुंबई इंडियंस का मिडिल ऑर्डर बेहद मजबूत हो जाएगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह ट्रेड आधिकारिक रूप से कब सामने आता है।

Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

16.35 करोड़ रुपये

27 करोड़ रुपये
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com