IPL हिस्ट्री का एकमात्र खिलाड़ी, जिसने ओपनिंग से लेकर नंबर-11 तक की बल्लेबाजी, नाम बेहद चौंकाने वाला
Published - 27 May 2026, 04:44 PM | Updated - 27 May 2026, 04:45 PM
Table of Contents
IPL: आईपीएल के इतिहास में कई बड़े और दिग्गज खिलाड़ी आए और गए, जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी से खास पहचान बनाई. उन्हीं में से एक नाम है केकेआर के उस खिलाड़ी का नाम, जिसने ओपनिंग से लेकर नंबर-11 तक बल्लेबाजी की है. लेकिन स्थान कोई सा भी हो उस प्लेयर ने हर बार मैदान में आकर चौके-छक्कों की बरसात ही की है. यह रिकॉर्ड अपने आप में बेहद खास है.
क्योंकि हर खिलाड़ी की प्लेइंग XI में भूमिका तय होती है. कोई ओपनर होता है, कोई मिडिल ऑर्डर का बल्लेबाज, लेकिन इस खिलाड़ी ने टीम की स्थिति के अनुसार IPL में भूमिका निभाई है.
IPL इतिहास का इकलौता खिलाड़ी, जिसने किया यह कारनामा

हम बात कर कर रहे हैं कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के स्टार क्रिकेटर सुनील नरेन की. जिन्होंने साल 2012 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था. तब से अब तक वह KKR के लिए खेल रहे हैं. खास बात यह है कि सुनील नरेन आईपीएल इतिहास के इकलौते क्रिकेटर है, जिन्होंने ओपनिंग से लेकर नंबर 11 तक हर पोजिशन पर बैटिंग की है.
हालांकि, सुनील नरेन ज्यादातर ओपनिंग की है. उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए 67 पारियों में बतौर ओपनर 22.53 की औसत और 175.15 के स्ट्राइक रेट से 1487 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने ओपनिंग करते हुए 1 शतक भी जड़ा, और उनका हाईएस्ट स्कोर 109 रन रहा.
पावरप्ले के सबसे खतरनाक खिलाड़ी
सुनील नरेन ने अपने आईपीएल करियर में नंबर-3 पर 1 बार, नंबर-4 पर 8 बार, नंबर-5 पर 7 बार, नंबर-6 पर 1 बार, नंबर-7 पर 6 बार, नंबर-8 पर 14 बार, नंबर-9 पर 11 बार, नंबर-10 पर 8 बार और नंबर-11 पर 3 बार बैटिंग की है. उनके ओवर ऑल करियर को देखे तो उन्होंने सबसे ज्यादा सफलता ओपनिंग करते हुए मिली है.
अपनी बल्लेबाजी के बलबूते ही सुनील नरेन केकेआर के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी कहे जाते हैं. उन्होंने टीम के लिए आईपीएल करियर में कई यादगार पारियां खेली है. पावरप्ले में चौके-छक्के जड़ने की ताकत उन्हें सबसे खतरनाक बनाती है.
सुनील नरेन का आईपीएल करियर
सुनील नरेन के अब तक आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने अभी तक 201 मैचों की 126 पारियों में 1820 रन बनाए हैं. जबकि, 165.31 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए सुनील नरेन ने 1 शतक और 7 अर्धशतक जड़े. वहीं, सुनील नरेन के बल्ले से 191 चौके और 120 छक्के भी निकले,
वहीं, सुनील नरेन ने 201 मैचों में 25.42 की औसत से 207 विकेट भी चटकाए. साथ ही अपने IPL करियर में 1 बार 5 विकेट हॉल और 7 बार 4 विकेट हॉल अपने नाम दर्ज किया. इसके अलावा IPL करियर में सुनील नरेन का बेस्ट बॉलिंग फिगर 19 रन देकर 5 विकेट रहा है.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर