IPL फ्रेंचाइजी की लॉटरी साबित हुए ये 4 खिलाड़ी, कम पैसों में दिया बड़ा रिजल्ट, इनके सामने करोड़ों के स्टार भी पड़े फीके
Published - 27 May 2026, 03:09 PM | Updated - 27 May 2026, 03:21 PM
Table of Contents
IPL: आईपीएल को हमेशा से युवा खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा मंच माना जाता है, जहां पर उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है. कम कीमत में खरीदे जाने के बावजूद यह खिलाड़ी अपनी शानदार परफॉर्मेंस से महंगे खिलाड़ियों को भी फेल कर देते हैं.
इस सीजन IPL में भी ऐसे ही 4 खिलाड़ियों के नाम निकलकर सामने आए हैं, जिन्होंने ना सिर्फ मुश्किल समय में टीमों को कई बार मैच जिताए बल्कि करोड़ों में बिके बड़े स्टार खिलाड़ियों की चमक को भी फीका कर दिया है.
IPL के 4 खिलाड़ी, जिन्होंने कम कीमत में किया करोड़ों का काम
1. वैभव सूर्यवंशी

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम वैभव सूर्यवंशी का आता है. बेहद कम कीमत में टीम का हिस्सा बने इस खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से राजस्थान रॉयल्स को कई मौकों पर मैच जिताए हैं. 15 साल के इस युवा खिलाड़ी ने अपनी बल्लेबाजी में निरंतरता दिखाई और कई अहम मौकों पर टीम को हार से बचाया.
कम उम्र में शांत होकर खेलना और अपने खेल को बड़ी पारियों में बदल देना, यह साबित करता है कि बड़े नाम से ज्यादा जरूरी होता है प्रदर्शन. वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रूपये में रिटेन किया था. इस सीजन उन्होंने RR के लिए 14 मैचों में 583 रन बनाए हैं. जबकि, उनके बल्ले से 3 फिफ्टी और 1 शतक भी निकला.
2. ईशान मलिंगा
ईशान मलिंगा भी इस सूची में दूसरे नंबर पर शामिल हैं, जिन्होंने अपनी तेज गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाजों को काफी परेशान किया. सिर्फ 25 साल की उम्र में उन्होंने बड़े-बड़े बल्लेबाजों के सामने बेखौफ गेंदबाजी कर महत्वपूर्ण विकेट चटकाए हैं. ईशान मलिंगा की लाइन-लेंथ और गति ने उन्हें SRH का प्रमुख खिलाड़ी बना दिया है.
ईशान मलिंगा नको हैदराबाद ने IPL 2026 के लिए 1.20 करोड़ में रिटेन किया था. उन्होंने भी फ्रेंचाइजी की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए इस सीजन कुल 14 मैचों में 9.28 की इकोनॉमी से 19 विकेट चटकाए हैं.
3. प्रिंस यादव
प्रिंस यादव का नाम भी इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. इन्होने अपने गेंदबाजी प्रदर्शन से अपनी टीम को कई मैचों में मजबूती दी है. प्रिंस अपनी स्पीड के साथ खतरनाक बाउंसर और कातिलाना यॉर्कर के लिए पहचाने जाते हैं. इन्होने इस सीजन गेद से ऐसा प्रदर्शन किया कि इन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की ODI टीम में जगह मिल गई.
प्रिंस यादव को LSG ने 30 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा था. उन्होंने IPL 2026 में टीम के लिए 14 मैच खेलते हुए 8.83 की इकोनॉमी से 16 विकेट चटकाए और कहीं ना कहीं एक छोटी सी रकम में अपनी फ्रेंचाइजी के लिए बड़ा काम कर गए.
4. कार्तिक त्यागी
लिस्ट में चौथे और आखिरी नंबर पर कार्तिक त्यागी का नाम शामिल है. उत्तर प्रदेश के रहने वाले यह ऑलराउंडर दाएं हाथ से बल्लेबाजी करने के साथ गेंदबाजी में भी माहिर हैं. कार्तिक त्यागी को आईपीएल 2026 (IPL) के मेगा ऑक्शन में केकेआर ने 30 लाख के बेस प्राइस में खरीदा था.
कार्तिक की कीमत कम थी, लेकिन उनका प्रदर्शन बड़े-बड़े स्टार से कई गुना बेहतर था. उन्होंने इस सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 14 मैच खेले, जिनमें उन्होंने 18 विकेट चटकाए.
हालांकि, बैटिंग में उन्हें खुद को साबित करने का मौका नहीं मिला. लेकिन 26 साल की इस खिलाड़ी ने साबित कर दिया कि कम कीमत का मतलब कम टैलेंट नहीं होता.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर