सैयद मुश्ताक खेलने लायक नहीं, फिर भी कप्तान Shubman Gill बार-बार दे रहे इसे GT की प्लेइंग XI में मौका
Published - 27 May 2026, 12:19 PM | Updated - 27 May 2026, 12:20 PM
Table of Contents
Shubman Gill : आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस (GT) की टीम लगातार चर्चा में बनी हुई है, लेकिन टीम के प्रदर्शन को लेकर नहीं बल्कि सबसे ज्यादा प्लेइंग XI को लेकर सवाल उठ रहे हैं. खासकर कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) पर जो कि एक फ्लॉप खिलाड़ी को बार-बार खेलने का मौका दे रहे हैं.
यह खिलाड़ी सैयद मुश्ताक ट्रॉफी खेलने लायक भी नहीं है. इसके बावजूद उन्होंने RCB के खिलाफ एलिमिनेटर मैच भी इस खिलाड़ी को टीम में जगह दी. जिसका खामियाजा GT को हार से चुकाना पड़ा.
Shubman Gill ने इस फ्लॉप खिलाड़ी को बार-बार दिया मौका

गुजरात टाइटंस की टीम हमेशा संतुलित और मजबूत मानी जाती है. लेकिन इस सीजन में मैनेजमेंट के फैसले कुछ समझ से परे रहे. एक ऐसे खिलाड़ी को हर मैच में शामिल किया जिसने हर बार अपने प्रदर्शन से फैंस को निराश किया.
दरअसल, यह खिलाड़ी निशांत सिंधु हैं. वह ना तो बल्ले से खास कमाल कर पाए ना ही गेंद से कोई योगदान दे पाए. इसके बावूजद कप्तान गिल ने उन्हें बार-बार मौका दिया.
आरसीबी के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में भी निशांत सिंधु को प्लेइंग XI का हिस्सा बनाया था. लेकिन उन्होंने इस हाई वोल्टेज मैच में सिर्फ 5 रन बनाए और चलते बने.
Nishant Sindhu ने 6 मैचों में बनाए 43 रन
गुजरात टाइटंस (GT) ने आईपीएल 2025 की नीलामी में निशांत सिंधु को ₹30 लाख की कीमत में खरीदा था. वहीं, इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए भी गुजरात ने उन्हें रिटेन किया था. इस सीजन Nishant Sindhu ने GT के लिए 6 मैच खेले हैं.
जिनमें उन्होंने 10.75 की औसत और 134.38 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 43 रन बनाए हैं. देखा जाए तो उनका प्रदर्शन किसी अन्य खिलाड़ी की तुलना में बेहद शर्मनाक है. इसके बावजूद कप्तान गिल ने उन्हें RCB जैसी खतरनाक टीम के खिलाफ प्लेइंग XI में खेलने का मौका दिया.
आखिरकार टीम के नए कप्तान का हुआ ऐलान, LSG के स्टार खिलाड़ी को सौंपी गई कप्तानी
कप्तान Shubman Gill के फैसलों की आलोचना
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से हारने के बाद अब कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) पर काफी दबाव है. वहीं, अब हार के बाद उनके व्यक्तिगत फैसले की भी काफी आलोचना हो रही है. क्रिकेट में खिलाड़ियों की फॉर्म बहुत जरूरी होती है. ऐसे में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ही प्राथमिकता दी जानी चाहिए. अब गिल के इन फैसलों की वजह से टीम के बाकी खिलाड़ियों पर भी असर पड़ रहा है.
जो खिलाड़ी बेंच पर बैठे हैं, और खुद को साबित करना चाहते हैं ऐसे में उनके आत्मविश्वास पर गलत असर पड़ा है. फैंस का भी मानना है कि टीम में प्रतिस्पर्धा होना लाजमी है, लेकिन प्रदर्शन की बजाय अन्य कारणों की वजह से खिलाड़ियों का सेलेक्शन होना टीम की हार का कारण बन सकता है.
Sai Sudharsan ने रचा अनचाहा इतिहास, ये शर्मनाक रिकॉर्ड बनाने वाले बने IPL हिस्ट्री के पहले बल्लेबाज
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर