Sai Sudharsan ने रचा अनचाहा इतिहास, ये शर्मनाक रिकॉर्ड बनाने वाले बने IPL हिस्ट्री के पहले बल्लेबाज
Published - 27 May 2026, 11:03 AM | Updated - 27 May 2026, 11:07 AM
Table of Contents
Sai Sudharsan : आईपीएल 2026 का पहला क्वालीफायर मैच रॉयल चैलेंजर्स बेगलुरू और गुजरात जायंट्स के बीच 26 मई मंगलवार को खेला गया. RCB ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली. वहीं, साई सुदर्शन ने इस मैच में ना चाहते हुए भी एक अनचाहा रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कर लिया है. बता दें कि साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) ने आरसीबी के खिलाफ खेलते हुए हिट विकेट का शिकार हो गए.
Sai Sudharsan हिट विकेट का हुए शिकार
आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब कोई बल्लेबाज दो बार हिट विकेट पर आउट होकर पवेलियन लौटा है. इस हाई वोल्टेज मैच में साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) से काफी उम्मीदें थी. लेकिन वह मनहूस तरीके से आउट होकर चलते बने. 2026 के क्वालीफायर में गुजरात को 255 रनों का टागरेट मिला था. वहीं, ओपनिंग के लिए मैदान पर साई और कप्तान शुभमन गिल उतरे.
गुजरात फैंस को उम्मीद थी की ऑरेंज कैप की रेस में टॉप पर शामिल साई सुदर्शन टीम को अच्छी शुरूआत दिलाएंगे. लेकिन वह बुरी तरह से आउट हो गए. उनके बल्ले से चौका भी लग गया था. इसके बावजूद उन्हें पवेलियन जाना पड़ा.
बता दें कि जीटी की पारी का तीसरा ओवर चल रहा था. RCB की ओर से जैकब डफी गेंदबाजी करने आए थे. साई सुदर्शन ने उनकी गेंद पर एक कट शॉट खेलने की कोशिश की और गेंद भी बाउंड्री के पार चली गई.
लेकिन साई के हाथ से बल्ला निकल गया. रन लेने के लिए दौड़ रहे साई सुदर्शन के हाथों से पहले बल्ला जमीन पर गिरा. फिर स्टंप पर जा लगा. जिसके चलते उन्हें हिट विकेट आउट दिया गया. यह दूसरी बार है जब, साई सुदर्शन हिट विकेट का शिकार हुए हैं.
साई सुदर्शन ने बनाया रिकॉर्ड
साल 2022 में पहली बार सुदर्शन (Sai Sudharsan) मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलते हुए थे. उस वक्त मैदान पर किरोन पोलार्ड गेंदबाजी करने आए थे. उन्होंने सुदर्शन को एक खतरनाक बाउंसर फेंकी थी. वहीं, शॉट मारने की कोशिश में सुदर्शन का बल्ला बॉटम हैंड से निकलर ऑफ स्टंप पर जा लगा.
हालांकि, सुदर्शन से पहले 19 खिलाड़ी आईपीएल इतिहास में हिट विकेट की वजह से आउट हुए हैं. वहीं सुदर्शन अब 20वें खिलाड़ी हैं, और दो बार आउट होने वाले पहले हैं.
Sai Sudharsan का IPL 2026 में प्रदर्शन

24 साल के साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) के आईपीएल 2026 के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने GT के लिए अब तक कुल 15 मैच खेले हैं. जिनमें उन्होंने 46.57 की एवरेज और 157.86 के स्ट्राइक रेट से 652 रन बनाए हैं.
इस दौरान युवा बल्लेबाज ने 1 शतक और 7 अर्धशतक भी लगाए. साथ ही 65 बार चौका लगाया तो 29 बार छक्के जड़े. अपनी इन इनिंग की बदौलत ही साई सुदर्शन IPL 2026 की ऑरेंज कैप जीतने की रेस में टॉप पर काबिज हैं.
टीम इंडिया से संन्यास लेकर श्रीलंका पहुंचे Vijay Shankar, अब वहीं की टीम के लिए खेलेंगे क्रिकेट
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर