टीम इंडिया से संन्यास लेकर श्रीलंका पहुंचे Vijay Shankar, अब वहीं की टीम के लिए खेलेंगे क्रिकेट
Published - 27 May 2026, 09:53 AM | Updated - 27 May 2026, 09:54 AM
Table of Contents
Vijay Shankar: भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर (Vijay Shankar) ने हाल ही में आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा की थी. लेकिन अब उन्होंने क्रिकेट फैंस को चौंकाते हुए भारत को छोड़कर श्रीलंका से खेलने का फैसला किया है. दरअसल, लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के छठे सीजन में खेलने के लिए विजय शंकर खास लाइनअप में शामिल हुए हैं.
लंका प्रीमियर लीग में खेलेंगे Vijay Shankar

आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा के ठीक तीन दिन बाद विजय शंकर (Vijay Shankar) ने लंका प्रीमियर लीग में खेलने के लिए श्रीलंका पहुंच चुके हैं. वह एलपीएल 2026 में वो ‘कैंडी रॉयल्स’ की तरफ से खेलेंगे.
विजय शकंर की टीम में इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली और बांग्लादेश के अनुभवी खिलाड़ी शाकिब अल हसन भी शामिल हैं.
क्रिस गेल बने ब्रांड एंबेसडर
श्रीलंका क्रिकेट लीग 2026 में 5 टीमें हिस्सा लेंगे, जिनमें जाफना किंग्स, कैंडी रॉयल्स, दांबुला सिक्सर्स, गाले गैलेंट्स और कोलंबो कैप्स जैसी टीमें शामिल हैं. सीजन का पहला मैच 17 जुलाई को खेला जाएगा.
जबकि फाइनल 8 अगस्त को होगा. खास बात यह है कि एलपीएल 2026 में वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल भी ब्रांड एंबेसडर के तौर पर लीग से जुड़े हैं.
विजय शंकर का क्रिकेट करियर
विजय शंकर (Vijay Shankar) ने भारत के लिए 12 वनडे और 9 टी20 मैच खेले हैं. जबकि, उन्होंने अपने आईपीएल करियर में चार टीमों के लिए मैच खेला है, जिसमें उन्होंने 26.23 की औसत के साथ 1,233 रन बनाए हैं.
वहीं, वनडे वर्ल्ड कप 2019 में विजय शंकर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. उन्होंने टूर्नामेंट में पहली ही गेंद से काफी सुर्खियों बटोरी थीं.
उनकी ऑलराउंडर क्षमता की वजह से 'थ्री-डायमेंशनल (3D) प्लेयर' भी कहा जाता था. शंकर ने विश्व कप में कुल 3 मैच खेले. जिसमें 58 रन बनाए और गेंद से 2 विकेट भी हासिल किए.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर