"यह ऐसा मैच है जिसे हम भूलना चाहेंगे..." हार के बाद Shubman Gill का फूटा गुस्सा, इन खिलाड़ियों पर मढ़ा ठीकरा
Published - 27 May 2026, 02:33 AM | Updated - 27 May 2026, 02:46 AM
आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस को पहला क्वालीफायर में आरसीबी से मिली करारी हार के बाद कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) बेहद निराश नजर आए। मैच के बाद बात करते हुए गिल ने टीम के प्रदर्शन पर खुलकर अपनी बात रखी और हार की सबसे बड़ी वजह भी बताई।
उन्होंने साफ कहा कि यह एक ऐसा मुकाबला था जिसे उनकी टीम जल्द से जल्द भूलकर मोहाली में नए सिरे से शुरुआत करना चाहेगी। गुजरात टाइटंस इस मैच में पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई।
Shubman Gill ने बताया टर्निंग पॉइंट

मैच खत्म होने के बाद जब कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill से) पिच के बर्ताव को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने पिच को दोष देने से पूरी तरह मना कर दिया।
गिल ने कहा कि पिच के व्यवहार से मुझे कोई हैरानी नहीं हुई। मुझे लगता है कि हम 12वें या 13वें ओवर तक मैच में काफी अच्छी स्थिति में थे। लेकिन इसके बाद हमारी फील्डिंग का स्तर बेहद खराब रहा।
हमने मैदान पर कुछ बेहद महत्वपूर्ण कैच छोड़े और हमारी ग्राउंड फील्डिंग भी बिल्कुल अच्छी नहीं थी। गिल का मानना है कि दबाव के समय टीम के खिलाड़ियों ने गलतियां कीं, जो मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुईं।
टीम मीटिंग में उठाएंगे ये बड़ा कदम
कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने इस बात को स्वीकार किया कि इस मुकाबले से टीम को बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह आने वाले ट्रेनिंग सेशन में फील्डिंग की इन गलतियों पर बात करेंगे, तो उन्होंने कहा, "हां, बिल्कुल।
यह एक ऐसा विषय है जिसके बारे में हम अपनी टीम मीटिंग और प्रैक्टिस सेशन में हमेशा चर्चा करते हैं। आज का दिन बस हमारा नहीं था। मैदान पर खिलाड़ियों की इंटेंसिटी पूरी थी, लेकिन जब दबाव वाली परिस्थितियां सामने आईं, तो हम उस स्तर का प्रदर्शन नहीं कर पाए जैसी उम्मीद थी।
साई सुदर्शन के आउट होने पर Shubman Gill ने दिया बड़ा बयान
रन चेज को लेकर बात करते हुए शुभमन गिल (Shubman Gill) ने कहा कि मैदान छोटा था और आउटफील्ड काफी तेज थी, इसलिए अगर टीम को पावरप्ले में एक अच्छी शुरुआत मिल जाती, तो इस विकेट पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता था।
इसके साथ ही गिल ने स्टार बल्लेबाज साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) के अजीबोगरीब तरीके से आउट होने पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। सुदर्शन के विकेट पर बात करते हुए कप्तान ने कहा, "हां, आप क्रिकेट के मैदान पर इस तरह के विकेट अक्सर नहीं देखते हैं।
वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण था। साई सुदर्शन का विकेट गिरना गुजरात के लिए एक बड़ा झटका रहा। अब गिल अपनी टीम के साथ इन सभी गलतियों को सुधारकर अगले मैच में दमदार वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे।
आपको बता दें आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को प्लेऑफ के पहले क्वालीफायर में 92 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया, अब टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए एलिमिनेटर में जीतने वाली टीम से खेलना होगा।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर